By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: ग्लेशियल झीलों के खतरे पर केंद्र सतर्क
Share
Notification Show More
Latest News
पोखरी में भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत
उत्तराखंड
आधार की अड़चन से नहीं रुकेगी पात्रों की पेंशन, वैकल्पिक भुगतान व्यवस्था के निर्देश
उत्तराखंड
ग्लेशियल झीलों के खतरे पर केंद्र सतर्क
उत्तराखंड
समृद्ध गांवों से मजबूत होगी उत्तराखंड की आर्थिकी: धामी
उत्तराखंड
सियासी माहौल के बीच कुमाऊं में संगठन को धार देंगे नितिन नबीन
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > ग्लेशियल झीलों के खतरे पर केंद्र सतर्क
उत्तराखंड

ग्लेशियल झीलों के खतरे पर केंद्र सतर्क

Web Editor
Last updated: 2026/09/04 at 4:58 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

Dehradun, 04 September2026। हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियल झीलों के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड समेत हिमालयी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आपदा तैयारियों को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (जीएलओएफ) और हिमस्खलन जैसी घटनाओं से निपटने के लिए केंद्र ने संवेदनशील ग्लेशियल झीलों की निरंतर निगरानी, प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली को मजबूत करने और झील फटने के बाद बाढ़ के संभावित मार्गों की पहचान को प्राथमिकता दी है।
केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हिमालयी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जीएलओएफ व हिमस्खलन से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिवों तथा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। गृह मंत्रालय के साथ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए), केंद्रीय जल आयोग, भारत मौसम विज्ञान विभाग और रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
बैठक में हिमालयी क्षेत्र में जीएलओएफ के संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों की स्थिति और राज्यों की तैयारियों की समीक्षा की गई। केंद्र ने कहा कि संवेदनशील ग्लेशियल झीलों और बर्फ से ढके क्षेत्रों की निगरानी केवल घटना के बाद नहीं, बल्कि लगातार की जानी चाहिए। इसके साथ ही किस झील से खतरा उत्पन्न होने पर पानी किस दिशा में और किन आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंच सकता है, इसका पूर्व आकलन करने और संभावित जल-प्रवाह मार्गों को चिह्नित करने पर जोर दिया गया।
अलर्ट से एक्शन तक कम हो समय
केंद्र ने प्रारंभिक चेतावनी मिलने और उसके प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचने के बीच के समय को न्यूनतम करने की जरूरत बताई। इसके लिए वैज्ञानिक संस्थानों, राज्य आपदा प्रबंधन तंत्र, जिला प्रशासन और स्थानीय स्तर की एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। चेतावनी जारी होने के बाद प्रभावित आबादी को तत्काल सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए पहले से तैयार निकासी योजना और वैकल्पिक मार्गों को भी मजबूत करने पर जोर दिया गया।
जिला स्तर पर होगी जोखिम आधारित तैयारी
केंद्र ने स्पष्ट किया कि जीएलओएफ और हिमस्खलन से निपटने की रणनीति केवल आपदा के बाद राहत और बचाव तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। संवेदनशील क्षेत्रों का जोखिम आकलन, संभावित नुकसान का पूर्व अनुमान, निकासी मार्गों की पहचान और स्थानीय समुदायों को प्रशिक्षित करने जैसे उपायों को आपदा प्रबंधन योजना का हिस्सा बनाने की जरूरत बताई गई।
राज्यों को अपनी मौजूदा व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा कर कमियों को चिह्नित करने और समय रहते सुधारात्मक कदम उठाने को कहा गया है। खासकर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में संचार, चेतावनी तंत्र और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
2024 में स्वीकृत परियोजनाओं में तेजी
बैठक में वर्ष 2024 में स्वीकृत जीएलओएफ शमन परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया। केंद्र ने राज्यों से जोखिम वाले क्षेत्रों में जरूरी संसाधन, निगरानी तंत्र और आपात प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ाने को कहा। उत्तराखंड जैसे राज्य, जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ग्लेशियर और ग्लेशियल झीलें मौजूद हैं, के लिए इन तैयारियों को खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
केंद्र का जोर अब वैज्ञानिक निगरानी से लेकर अंतिम छोर तक चेतावनी और उसके बाद तत्काल निकासी की पूरी व्यवस्था को मजबूत करने पर है, ताकि ग्लेशियल झील फटने जैसी अचानक आने वाली बाढ़ की स्थिति में जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

You Might Also Like

पोखरी में भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत

आधार की अड़चन से नहीं रुकेगी पात्रों की पेंशन, वैकल्पिक भुगतान व्यवस्था के निर्देश

समृद्ध गांवों से मजबूत होगी उत्तराखंड की आर्थिकी: धामी

सियासी माहौल के बीच कुमाऊं में संगठन को धार देंगे नितिन नबीन

पगडंडियों से मैराथन ट्रैक तक पहुंची भागीरथी, अब ओलंपिक की उड़ान का सपना

Web Editor September 4, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article समृद्ध गांवों से मजबूत होगी उत्तराखंड की आर्थिकी: धामी
Next Article आधार की अड़चन से नहीं रुकेगी पात्रों की पेंशन, वैकल्पिक भुगतान व्यवस्था के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पोखरी में भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत
उत्तराखंड September 4, 2026
आधार की अड़चन से नहीं रुकेगी पात्रों की पेंशन, वैकल्पिक भुगतान व्यवस्था के निर्देश
उत्तराखंड September 4, 2026
ग्लेशियल झीलों के खतरे पर केंद्र सतर्क
उत्तराखंड September 4, 2026
समृद्ध गांवों से मजबूत होगी उत्तराखंड की आर्थिकी: धामी
उत्तराखंड September 4, 2026

Recent Posts

  • पोखरी में भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत
  • आधार की अड़चन से नहीं रुकेगी पात्रों की पेंशन, वैकल्पिक भुगतान व्यवस्था के निर्देश
  • ग्लेशियल झीलों के खतरे पर केंद्र सतर्क
  • समृद्ध गांवों से मजबूत होगी उत्तराखंड की आर्थिकी: धामी
  • सियासी माहौल के बीच कुमाऊं में संगठन को धार देंगे नितिन नबीन

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,210)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,094)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,613)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,485)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,253)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?