By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: गंगोत्री से डायमंड हार्बर तक गंगा किनारे मिले 747 पादप टैक्सा
Share
Notification Show More
Latest News
गंगोत्री से डायमंड हार्बर तक गंगा किनारे मिले 747 पादप टैक्सा
उत्तराखंड
पहली बार सर्दियों में भी खुलेगी नेलांग घाटी, एक दिसंबर से पर्यटकों को मिलेगा प्रवेश
उत्तराखंड
समूह ‘ग’ के 1.20 लाख कर्मचारियों को हर साल देना होगा संपत्ति का ब्यौरा
उत्तराखंड
उत्तराखंड के डिजिटल ब्रांड एंबेसेडर बनें युवा: धामी
उत्तराखंड
चार माह में भी चिन्हित नहीं हो पाया एक गांव
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > गंगोत्री से डायमंड हार्बर तक गंगा किनारे मिले 747 पादप टैक्सा
उत्तराखंड

गंगोत्री से डायमंड हार्बर तक गंगा किनारे मिले 747 पादप टैक्सा

Web Editor
Last updated: 2026/10/04 at 4:49 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

Dehradun, 05 October 2026 । गंगा केवल जलधारा नहीं, बल्कि हजारों तरह की वनस्पतियों का भी प्राकृतिक गलियारा है। गंगोत्री से पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर तक करीब 2500 किलोमीटर लंबे गंगा प्रवाह क्षेत्र में भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई), देहरादून के अध्ययन में 747 पादप टैक्सा दर्ज किए गए हैं। इनमें 81 प्रतिशत पौधे देशज यानी भारत की मूल वनस्पतियां हैं। अध्ययन में पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक वनस्पति विविधता मिली, जबकि उत्तराखंड में यह सबसे कम दर्ज की गई।

डब्ल्यूआईआई की 37वीं वार्षिक शोध संगोष्ठी में प्रस्तुत अध्ययन का शीर्षक ‘गंगा नदी के प्रवाह क्षेत्र में वनस्पति संरचना और विविधता के प्रतिरूप’ है। इसमें गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में पौधों की उपलब्धता, उनके भौगोलिक वितरण और अलग-अलग हिस्सों में वनस्पति की संरचना का आकलन किया गया।

अध्ययन के अनुसार दर्ज 747 पादप टैक्सा में 735 आवृतबीजी, सात अनावृतबीजी और पांच टेरिडोफाइट शामिल हैं। यह आंकड़ा गंगा के किनारे मौजूद वनस्पतियों की व्यापक विविधता को दर्शाता है।

ऊपरी गंगा में देशज वनस्पतियों की अधिकता

शोधकर्ताओं ने गंगा के प्रवाह क्षेत्र को तीन हिस्सों में बांटकर अध्ययन किया। ऊपरी गंगा क्षेत्र में गंगोत्री से हरिद्वार, मध्य गंगा क्षेत्र में हरिद्वार से बिहार के मैदानी इलाके और निचली गंगा में बिहार से डायमंड हार्बर तक का क्षेत्र शामिल किया गया।

पूरे क्षेत्र को पांच-पांच किलोमीटर की 35 जैव विविधता मूल्यांकन इकाइयों में बांटकर वनस्पतियों का आकलन किया गया। अध्ययन में ऊपरी गंगा क्षेत्र में देशज प्रजातियों की संख्या अधिक मिली। यहां वनस्पति संरचना भी अधिक विविध रही, जबकि निचली गंगा में वनस्पति अपेक्षाकृत एकरूप पाई गई।

डब्ल्यूआईआई की वरिष्ठ शोधकर्ता उमामा खान ने बताया कि गंगा के पूरे गलियारे में 747 पादप टैक्सा का मिलना इसकी उच्च वनस्पति विविधता को प्रदर्शित करता है। अध्ययन में गैर-देशज प्रजातियों के विस्तार का भी उल्लेख किया गया है।

जड़ी-बूटियों और घास की प्रमुख हिस्सेदारी

वनस्पति समूहों में एस्टरेसी परिवार की हिस्सेदारी सर्वाधिक 50 प्रतिशत रही। इस परिवार में मुख्य रूप से जड़ी-बूटियां और बदलती पर्यावरणीय परिस्थितियों को सहन करने वाली प्रजातियां शामिल हैं। पोएसी परिवार में घास और बाढ़ प्रभावित मैदानी क्षेत्रों की वनस्पतियां आती हैं। वहीं फैबेसी परिवार में दलहनी पौधे, नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाले वृक्ष और झाड़ियां शामिल हैं।

नदी से दूरी बढ़ने पर घटती गई वनस्पति

अध्ययन में यह भी सामने आया कि गंगा के किनारे वनस्पति की उपलब्धता अधिक है, लेकिन नदी से दूरी बढ़ने के साथ इसमें कमी आती जाती है। उमामा खान के अनुसार कृषि विस्तार, मानवीय बस्तियां, भूमि उपयोग में बदलाव और मानव हस्तक्षेप इसके प्रमुख कारण हैं।

पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक और उत्तराखंड में सबसे कम वनस्पति विविधता दर्ज होना गंगा के अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों में पारिस्थितिकी के अंतर को दर्शाता है। शोध के निष्कर्ष नदी तटों की मूल वनस्पतियों के संरक्षण, जैव विविधता के आकलन और गंगा के पारिस्थितिकी तंत्र के बेहतर प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण आधार उपलब्ध कराते हैं।

You Might Also Like

पहली बार सर्दियों में भी खुलेगी नेलांग घाटी, एक दिसंबर से पर्यटकों को मिलेगा प्रवेश

समूह ‘ग’ के 1.20 लाख कर्मचारियों को हर साल देना होगा संपत्ति का ब्यौरा

उत्तराखंड के डिजिटल ब्रांड एंबेसेडर बनें युवा: धामी

चार माह में भी चिन्हित नहीं हो पाया एक गांव

एसआईआर के बाद उत्तराखंड में घटे आठ लाख से ज्यादा वोटर के नाम

TAGGED: 81% Native Species: WII Study, Ganga River Hosts 747 Plant Taxa
Web Editor October 4, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पहली बार सर्दियों में भी खुलेगी नेलांग घाटी, एक दिसंबर से पर्यटकों को मिलेगा प्रवेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

गंगोत्री से डायमंड हार्बर तक गंगा किनारे मिले 747 पादप टैक्सा
उत्तराखंड October 4, 2026
पहली बार सर्दियों में भी खुलेगी नेलांग घाटी, एक दिसंबर से पर्यटकों को मिलेगा प्रवेश
उत्तराखंड October 4, 2026
समूह ‘ग’ के 1.20 लाख कर्मचारियों को हर साल देना होगा संपत्ति का ब्यौरा
उत्तराखंड October 4, 2026
उत्तराखंड के डिजिटल ब्रांड एंबेसेडर बनें युवा: धामी
उत्तराखंड October 3, 2026

Recent Posts

  • गंगोत्री से डायमंड हार्बर तक गंगा किनारे मिले 747 पादप टैक्सा
  • पहली बार सर्दियों में भी खुलेगी नेलांग घाटी, एक दिसंबर से पर्यटकों को मिलेगा प्रवेश
  • समूह ‘ग’ के 1.20 लाख कर्मचारियों को हर साल देना होगा संपत्ति का ब्यौरा
  • उत्तराखंड के डिजिटल ब्रांड एंबेसेडर बनें युवा: धामी
  • चार माह में भी चिन्हित नहीं हो पाया एक गांव

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,524)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,444)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,999)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,839)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,795)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?