By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: स्टॉक ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा दे 43 लाख ठगने वाला गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
MDDA ACTION: जाखन और सिनोला में अवैध निर्माण सील
उत्तराखंड
फिल्म-फ्रेंडली नीति से उत्तराखंड बना शूटिंग हब
उत्तराखंड
एक अप्रैल  से टोल प्लाजा पर बंद हो सकता है नकद भुगतान 
देश-विदेश
5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
उत्तराखंड
बजट बनेगा विकास की दिशा तय करने वाला दस्तावेज : धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > स्टॉक ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा दे 43 लाख ठगने वाला गिरफ्तार
Uncategorized

स्टॉक ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा दे 43 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

Web Editor
Last updated: 2024/08/28 at 7:37 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादूनः स्टॉक ट्रेडिंग में मुनाफा कराने के नाम पर हरिद्वार के व्यक्ति से 43 लाख रुपये ठगने के आरोप में एसटीएफ ने गुजरात के एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन व अन्य सामग्री बरामद हुई है। पीड़ित को ट्रेडिंग में करोड़ों का मुनाफा दर्शाकर यह रकम ठगी गई थी। एसटीएफ ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि हरिद्वार के रुड़की निवासी एक व्यक्ति ने जून में शिकायत की थी। बताया था कि उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक स्टॉक ट्रेडिंग से संबंधित मैसेज आया था। उन्होंने इसमें रुचि दिखाई तो उन्हें व्हाट्सएप के दो ग्रुप पर जोड़ लिया गया। इन ग्रुप पर उन्हें ट्रेडिंग में अच्छा खासा मुनाफ कमाने का प्रलोभन दिया जाने लगा।

कुछ दिन बाद ठगों ने उन्हें एक वेबसाइट और उसकी लॉगइन आईडी उपलब्ध कराई। इस पर उनका ट्रेडिंग अकाउंट भी खुलवाया गया। इसमें उनसे पहले कुछ हजार रुपये जमा कराए गए और बताया गया कि वह अपने मुनाफे की रकम सुबह नौ बजे से शाम साढे़ तीन बजे तक निकाल सकते हैं। शुरुआत में उन्हें दो हजार रुपये का मुनाफा दिखाया गया, जो उन्होंने निकाल भी लिया।

नौ लाख रुपये जमा कर रकम बचाने का दिया झांसा
अब उन्हें विश्वास हो गया कि कमाई हो रही है। इस तरह उनसे मेरठ, गुजरात, पश्चिम बंगाल आदि जगहों के बैंक खाते में 34 लाख रुपये से ज्यादा जमा करा लिए। अब उनके खाते में 1.80 लाख रुपये का मुनाफ दर्शाया जाने लगा। 23 मई 2024 को यह मुनाफ बढ़कर 2.26 करोड़ रुपये दर्शाया जाने लगा। इसके बाद उन्हें बताया गया कि एक आईपीओ निकल रहा है, जिसमें उनका पैसा निवेश किया जा रहा है। लेकिन, थोड़ी ही देर बाद पता चला कि आईपीओ ओवररेट हो गया, लिहाजा अब रकम नहीं निकाली जा सकती।

अकाउंट माइनस में चला गया। इसे बचाने के लिए 98 लाख रुपये जमा करने होंगे। पीड़ित ने यह रकम जमा करने से साफ इन्कार कर दिया। इस पर उन्हें केवल नौ लाख रुपये जमा कर अपनी रकम बचाने का झांसा दिया गया। यह रकम व्यक्ति ने जमा कर दी। कुल मिलाकर उनसे 43 लाख रुपये जमा करा लिए गए, लेकिन फायदे के तौर पर एक रुपया भी नहीं दिया गया।

एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि साइबर थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। इसमें बैंक खातों और मोबाइल नंबर आदि की जांच की गई। एसटीएफ ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दी। लेकिन, आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। इस बीच एक आरोपी समीर दिलावर पटेल का नाम सामने आया। एसटीएफ की टीम पिछले दिनों गुजरात के अमरौली पहुंची और यहां के श्रीराम चौक से समीर दिलावर पटेल को गिरफ्तार कर लिया।

You Might Also Like

एआई से बदली ग्राम सरकार की तस्वीर: उत्तराखंड की 5300 से ज्यादा पंचायतें हुईं स्मार्ट

पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में लैंडिंग के दौरान 

एआई से बदलेगी फैशन डिजाइन की दुनिया, ‘फ्लोरा’ और ‘नेरा’ ने रचा इतिहास

राष्ट्रपति भवन के एट होम में छाए जख्या आलू और झंगोरे की खीर 

कोटद्वार में हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत, वन्यजीव आतंक से दहशत

TAGGED: One who defrauded Rs 43 lakh on the pretext of profit in stock trading arrested
Web Editor August 28, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून के पास हादसे में बाइक सवार रुद्रप्रयाग निवासी दो युवकों की मौत
Next Article सीबीआई की पूछताछ के बाद हरक को ईडी ने भेजा नोटिस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

MDDA ACTION: जाखन और सिनोला में अवैध निर्माण सील
उत्तराखंड February 21, 2026
फिल्म-फ्रेंडली नीति से उत्तराखंड बना शूटिंग हब
उत्तराखंड February 21, 2026
एक अप्रैल  से टोल प्लाजा पर बंद हो सकता है नकद भुगतान 
देश-विदेश February 21, 2026
5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
उत्तराखंड February 21, 2026

Recent Posts

  • MDDA ACTION: जाखन और सिनोला में अवैध निर्माण सील
  • फिल्म-फ्रेंडली नीति से उत्तराखंड बना शूटिंग हब
  • एक अप्रैल  से टोल प्लाजा पर बंद हो सकता है नकद भुगतान 
  • 5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
  • बजट बनेगा विकास की दिशा तय करने वाला दस्तावेज : धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,988)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,898)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,388)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,256)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,191)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?