By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: डोमेस्टिक हैप्पीनेस इंडेक्स को बढ़ाने पर कार्य करना होगा : गडकरी
Share
Notification Show More
Latest News
50 बीघा में बस रही थी अवैध कॉलोनी, एमडीडीए का चला बुलडोजर
उत्तराखंड
शिक्षा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित साक्षरता दर 98 प्रतिशत
उत्तराखंड
उपनल कर्मियों के लिए खुला समान वेतन का रास्ता, धामी कैबिनेट ने बढ़ाई पात्रता तिथि
उत्तराखंड
ऋषिकेश-दिल्ली के बीच दौड़ेगी नमो भारत, ढाई घंटे में तय होगा सफर 
उत्तराखंड
जुलाई में पूरा होगा अपने घर का सपना, लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे फ्लैट
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > डोमेस्टिक हैप्पीनेस इंडेक्स को बढ़ाने पर कार्य करना होगा : गडकरी
उत्तराखंड

डोमेस्टिक हैप्पीनेस इंडेक्स को बढ़ाने पर कार्य करना होगा : गडकरी

Web Editor
Last updated: 2025/06/03 at 1:17 PM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

 ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का 12वां दीक्षांत समारोह,  विद्यार्थियों को दी गईं पीएचडी की उपधियां और डिग्रियां

देहरादून, हल्द्वानी, अल्मोड़ा में सांइस सेंटर का निर्माण कर दिया जा रहा साइंटिफिक रिसर्च को बढ़ावा : सीएूम

देहरादून :   केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पीएचडी की उपधियां और डिग्रियां प्रदान की गई। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी को भी दीक्षांत समारोह में ‘‘डॉक्टरेट ऑफ साइंस’’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देहरादून में जाम की समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रस्ताव भेजे जाने पर सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन विद्यार्थियों के परिश्रम, समर्पण और संकल्प का प्रमाण है। यह डिग्री शैक्षणिक उपाधि के साथ एक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के पास विश्व में सबसे ज्यादा युवा, प्रतिभावान और कौशल से परिपूर्ण मानव संसाधन है। विदेशों में हमारी युवा प्रतिभाओं का बोलबाला है। यह प्रतिभाशाली युवा हमारे देश के लिए वेल्थ क्रिएटर भी हैं, लिहाजा हमारी धारणा नौकरी मांगने के बजाय नौकरी देने वाली होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को सपने देखने के साथ पूरा करने का साहस भी रखना होगा। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर जुटे रहना जरूरी है। उन्होंने कहा विश्वसनीयता, ईमानदारी, और अच्छा करने की चाहत ही आपको आगे ले जा सकती है। सीखने की चाहत अनवरत रूप से बढ़ती रहनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ब्रिज , टनल, सड़क, हाइवे जैसे निर्माण के क्षेत्र में बीते सालों में कई कीर्तिमान स्थापित किये गये हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार, निरंतर ग्रीन एनर्जी पर कार्य कर रही है। हाइड्रोजन गैस हमारे भविष्य का ईंधन है। ऑर्गेनिक म्युनिसिपल वेस्ट से हाइड्रोजन बनाने का कार्य किया जा रहा है, जो बहुत सस्ता विकल्प है। उन्होंने कहा वो स्वयं हाइड्रोजन गैस पर चलने वाली गाड़ी का इस्तेमाल करते है।

Contents
 ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का 12वां दीक्षांत समारोह,  विद्यार्थियों को दी गईं पीएचडी की उपधियां और डिग्रियांदेहरादून, हल्द्वानी, अल्मोड़ा में सांइस सेंटर का निर्माण कर दिया जा रहा साइंटिफिक रिसर्च को बढ़ावा : सीएूमदेहरादून :   केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पीएचडी की उपधियां और डिग्रियां प्रदान की गई। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी को भी दीक्षांत समारोह में ‘‘डॉक्टरेट ऑफ साइंस’’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देहरादून में जाम की समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रस्ताव भेजे जाने पर सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत, युवाओं, शोधकताओं और स्टार्टअप का देश है। दुनिया की टॉप कंपनियों में भारतीय मूल के सीईओ हैं, यह भारत की शक्ति और प्रतिभा को दर्शाता है। उन्होंने कहा हमें डोमेस्टिक हैप्पीनेस इंडेक्स को बढ़ाने पर भी कार्य करना होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का विश्वकर्मा बताया। उन्होंने कहा कि श्री गडकरी के नेतृत्व में देशभर में तेजी से विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे, ग्रीन कॉरिडोर, लॉजिस्टिक हब और सड़कों का विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग विकसित भारत के निर्माण में करें।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखंड को शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में भी अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित कर रही है। नई शिक्षा नीति को लागू कर प्रदेश के विश्वविद्यालय और शोध संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और बिग डेटा जैसे कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। देहरादून, हल्द्वानी, अल्मोड़ा में सांइस सेंटर का निर्माण कर साइंटिफिक रिसर्च को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार का विजन युवाओं को फ्यूचर-रेडी बनाना है। स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया है। जिसके फलस्वरुप इन 3 वर्षों में राज्य में 23 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट, विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, ग्राफिक एरा के अध्यक्ष प्रो. कमल घनसाला, कुलाधिपति एवं सदस्य नीति आयोग डॉ. वी के सारस्वत, कुलपति प्रो. नरपिंदर सिंह मौजूद रहे।

You Might Also Like

50 बीघा में बस रही थी अवैध कॉलोनी, एमडीडीए का चला बुलडोजर

शिक्षा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित साक्षरता दर 98 प्रतिशत

उपनल कर्मियों के लिए खुला समान वेतन का रास्ता, धामी कैबिनेट ने बढ़ाई पात्रता तिथि

ऋषिकेश-दिल्ली के बीच दौड़ेगी नमो भारत, ढाई घंटे में तय होगा सफर 

जुलाई में पूरा होगा अपने घर का सपना, लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे फ्लैट

TAGGED: We will have to work on increasing the Domestic Happiness Index: Gadkari
Web Editor June 3, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हल्द्वानी में 50 बैड युक्त क्रिटिकल केयर ब्लॉक प्रोजक्‍ट को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश
Next Article विकसित भारत के लिए विकसित राज्‍यों का होना जरूरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

50 बीघा में बस रही थी अवैध कॉलोनी, एमडीडीए का चला बुलडोजर
उत्तराखंड June 19, 2026
शिक्षा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित साक्षरता दर 98 प्रतिशत
उत्तराखंड June 18, 2026
उपनल कर्मियों के लिए खुला समान वेतन का रास्ता, धामी कैबिनेट ने बढ़ाई पात्रता तिथि
उत्तराखंड June 18, 2026
ऋषिकेश-दिल्ली के बीच दौड़ेगी नमो भारत, ढाई घंटे में तय होगा सफर 
उत्तराखंड June 17, 2026

Recent Posts

  • 50 बीघा में बस रही थी अवैध कॉलोनी, एमडीडीए का चला बुलडोजर
  • शिक्षा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित साक्षरता दर 98 प्रतिशत
  • उपनल कर्मियों के लिए खुला समान वेतन का रास्ता, धामी कैबिनेट ने बढ़ाई पात्रता तिथि
  • ऋषिकेश-दिल्ली के बीच दौड़ेगी नमो भारत, ढाई घंटे में तय होगा सफर 
  • जुलाई में पूरा होगा अपने घर का सपना, लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे फ्लैट

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,264)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,125)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,623)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,546)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,385)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?