By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: हल्द्वानी में 50 बैड युक्त क्रिटिकल केयर ब्लॉक प्रोजक्‍ट को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश
Share
Notification Show More
Latest News
सौर ऊर्जा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
उत्तराखंड
नीति घाटी में तमक नाले का रौद्र रूप, वैली ब्रिज क्षतिग्रस्त, चीन सीमा से टूटा संपर्क
उत्तराखंड
युवाओं की आवाज को मिलेगा नीति-निर्माण में स्थान : धामी
उत्तराखंड
मखमली बुग्यालों में खिल उठा ब्रह्मकमल, सावन में हिमालय ने ओढ़ी फूलों की चादर
उत्तराखंड
हर घर तिरंगा से गूंजा देहरादून, धामी बोले- देवभूमि के कण-कण में बसी है देशभक्ति
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्वास्थ्य > हल्द्वानी में 50 बैड युक्त क्रिटिकल केयर ब्लॉक प्रोजक्‍ट को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश
स्वास्थ्य

हल्द्वानी में 50 बैड युक्त क्रिटिकल केयर ब्लॉक प्रोजक्‍ट को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश

Web Editor
Last updated: 2025/06/03 at 11:40 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड की मिशन निदेशक स्वाति भदौरिया द्वारा आज हल्द्वानी स्थित महिला चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन 50 शैय्या युक्त मातृ एवं शिशु विंग, मोतीनगर में बन रहे 200 बैड के मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल तथा 50 शैय्या युक्त क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मिशन निदेशक ने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं डिज़ाइन के पहलुओं का बारीकी से मूल्यांकन किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम हल्द्वानी को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप शीघ्रता से पूर्ण किए जाएं।

महिला चिकित्सालय परिसर में 50 शैय्या युक्त मातृ एवं शिशु विंग

निरीक्षण के समय मिशन निदेशक ने पेयजल निगम व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में चिकित्सकीय आवश्यकताओं का पूरी तरह ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि भवन के वार्ड, ऑपरेशन थिएटर (OT), शौचालय, विद्युत एवं जल आपूर्ति आदि सभी सुविधाएं उपयोगकर्ता के अनुकूल और सुसज्जित हों। साथ ही, तृतीय पक्ष गुणवत्ता नियंत्रण संस्था के अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि सभी निर्माण सामग्री की परीक्षण रिपोर्ट न केवल राज्य मुख्यालय, बल्कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल को भी समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाए।

200 बैड युक्त मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल (मोतीनगर)

इस महत्वाकांक्षी परियोजना की समीक्षा करते हुए मिशन निदेशक ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को एक माह के भीतर पूर्ण कर विभाग को हस्तांतरित किया जाए, ताकि शीघ्र ही अस्पताल जनता की सेवा में लाया जा सके। उन्होंने कार्य की रफ्तार बढ़ाने के साथ ही निर्माण गुणवत्ता से कोई समझौता न करने पर बल दिया।

50 बैड युक्त क्रिटिकल केयर ब्लॉक

चिकित्सीय आपात स्थितियों और गंभीर रोगियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मिशन निदेशक ने इस परियोजना को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था बिड़कुल कंस्ट्रक्शन एजेंसी को कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने हेतु विशेष निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारीगण

निरीक्षण के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एवं निर्माण एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. एच.सी. पंत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल, डॉ. कुमोद पंत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. कांता किरण, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. पवन द्विवेदी, चिकित्सा अधिकारी, सी.एम. तिवारी, सहायक अभियंता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, इंजीनियर देवेंद्र नैलवाल, सहायक अभियंता
दीप चंद्र, अवर अभियंता, पेयजल निगम हल्द्वानी, विजय कुमार, सहायक अभियंता, पेयजल निगम, आकाश भट्ट, परियोजना प्रबंधक, बिड़कुल निर्माण एजेंसी, मो. असीम, इंजीनियर, बिड़कुल, विजय बमेठा, इंजीनियर, बिड़कुल मिशन निदेशक की इस निरीक्षण यात्रा का उद्देश्य निर्माण कार्यों की प्रगति की वस्तुनिष्ठ समीक्षा करना, गुणवत्ता सुनिश्चित करना और निर्धारित समयसीमा में स्वास्थ्य सुविधाएं जनता को उपलब्ध कराना था। यह पहल उत्तराखंड सरकार की ‘स्वस्थ उत्तराखंड, सशक्त उत्तराखंड’ की प्रतिबद्धता को और सशक्त बनाती है।

You Might Also Like

विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता रैली, गुर्दा रोगों से बचाव का दिया संदेश

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ

इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोवैस्क्युलर फ्री-फ्लैप सर्जरी से मिला नया जीवन

TAGGED: Instructions to complete the 50-bed critical care block project in Haldwani on priority basis
Web Editor June 3, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हरिद्वार में हुए जमीन घोटाले में दो आइएएस, एक पीसीएस समेत सात अफसर निलंबित
Next Article डोमेस्टिक हैप्पीनेस इंडेक्स को बढ़ाने पर कार्य करना होगा : गडकरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सौर ऊर्जा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
उत्तराखंड August 10, 2026
नीति घाटी में तमक नाले का रौद्र रूप, वैली ब्रिज क्षतिग्रस्त, चीन सीमा से टूटा संपर्क
उत्तराखंड August 10, 2026
युवाओं की आवाज को मिलेगा नीति-निर्माण में स्थान : धामी
उत्तराखंड August 10, 2026
मखमली बुग्यालों में खिल उठा ब्रह्मकमल, सावन में हिमालय ने ओढ़ी फूलों की चादर
उत्तराखंड August 9, 2026

Recent Posts

  • सौर ऊर्जा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
  • नीति घाटी में तमक नाले का रौद्र रूप, वैली ब्रिज क्षतिग्रस्त, चीन सीमा से टूटा संपर्क
  • युवाओं की आवाज को मिलेगा नीति-निर्माण में स्थान : धामी
  • मखमली बुग्यालों में खिल उठा ब्रह्मकमल, सावन में हिमालय ने ओढ़ी फूलों की चादर
  • हर घर तिरंगा से गूंजा देहरादून, धामी बोले- देवभूमि के कण-कण में बसी है देशभक्ति

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,895)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,745)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,227)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,130)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,946)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?