By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 200 विद्यालयों में बनेंगी आधुनिक प्रयोगशालाएं: धामी
Share
Notification Show More
Latest News
300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत
उत्तराखंड
200 विद्यालयों में बनेंगी आधुनिक प्रयोगशालाएं: धामी
उत्तराखंड
कांग्रेस तोड़ने वाले हीरो हो गए, सेवा करने वाले विलेन: हरीश रावत
उत्तराखंड
पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार
उत्तराखंड
नानकमत्ता में सीएम धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > 200 विद्यालयों में बनेंगी आधुनिक प्रयोगशालाएं: धामी
उत्तराखंड

200 विद्यालयों में बनेंगी आधुनिक प्रयोगशालाएं: धामी

Web Editor
Last updated: 2026/10/06 at 4:44 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 06 October 2026। उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने के बाद अब सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर जोर देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साक्षरता की उपलब्धि के बाद प्रदेश को शिक्षा के अगले चरण की ओर बढ़ना होगा। इसके तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर के 100-100 विद्यालयों में आधुनिक प्रयोगशालाएं विकसित की जाएंगी। इस तरह कुल 200 विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रयोग आधारित और आधुनिक शिक्षा की सुविधाएं मिलेंगी।

 

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में पूर्ण साक्षर राज्य बनने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में धामी ने कहा कि मौजूदा दौर में केवल किताबों तक सीमित शिक्षा पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को विषयों की व्यावहारिक समझ, तकनीकी ज्ञान और प्रयोग करने के अवसर भी मिलने चाहिए। आधुनिक प्रयोगशालाओं से विज्ञान समेत प्रयोगात्मक विषयों की पढ़ाई को बेहतर बनाया जा सकेगा।

 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रदेश के लिए गौरव की उपलब्धि है। यह सफलता शिक्षकों, विद्यार्थियों, नव-साक्षरों, स्वयंसेवकों और अभियान से जुड़े लोगों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उत्तराखंड देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बना है। इससे पहले मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया जा चुका है।

 

धामी ने कहा कि साक्षरता को अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि नई शुरुआत के रूप में देखना होगा। आज साक्षरता का दायरा पढ़ने-लिखने और हस्ताक्षर करने तक सीमित नहीं है। डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता, स्वास्थ्य जागरूकता और जीवनोपयोगी कौशल भी जरूरी हैं।

 

कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर, अपर सचिव भारत सरकार अर्चना शर्मा अवस्थी, सचिव शिक्षा ज्योति यादव, अपर सचिव नमामि बंसल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

500 विद्यालयों में वर्चुअल क्लासरूम

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के 500 विद्यालयों में वर्चुअल क्लासरूम और सेंट्रल स्टूडियो की व्यवस्था की जा रही है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा सकेगी। राज्य में 189 अटल उत्कृष्ट विद्यालय संचालित हैं। नंदा गौरा योजना के तहत पात्र छात्राओं को प्रोत्साहन राशि और मुख्यमंत्री बालाश्रय योजना के तहत अनाथ बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है।

 

25 हजार स्वयंसेवकों ने दिया योगदान

 

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि पूर्ण साक्षरता अभियान को सफल बनाने में करीब 25 हजार स्वयंसेवकों ने योगदान दिया। उन्होंने कहा कि अगले छह माह में राज्य को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिस गांव में एक भी बच्चा पढ़ने वाला होगा, वहां विद्यालय बंद नहीं किया जाएगा।

You Might Also Like

300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत

कांग्रेस तोड़ने वाले हीरो हो गए, सेवा करने वाले विलेन: हरीश रावत

पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार

नानकमत्ता में सीएम धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षित प्रसव के लिए बनेंगे बर्थ वेटिंग होम

TAGGED: Says CM Dhami, Uttarakhand: Modern Labs to Come Up in 200 Schools
Web Editor October 6, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कांग्रेस तोड़ने वाले हीरो हो गए, सेवा करने वाले विलेन: हरीश रावत
Next Article 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत
उत्तराखंड October 6, 2026
200 विद्यालयों में बनेंगी आधुनिक प्रयोगशालाएं: धामी
उत्तराखंड October 6, 2026
कांग्रेस तोड़ने वाले हीरो हो गए, सेवा करने वाले विलेन: हरीश रावत
उत्तराखंड October 6, 2026
पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार
उत्तराखंड October 6, 2026

Recent Posts

  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत
  • 200 विद्यालयों में बनेंगी आधुनिक प्रयोगशालाएं: धामी
  • कांग्रेस तोड़ने वाले हीरो हो गए, सेवा करने वाले विलेन: हरीश रावत
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार
  • नानकमत्ता में सीएम धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,548)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,470)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (6,033)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,863)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,818)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?