उत्तरकाशाी : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर आवाजाही शुरू कर दी गई है। बुधवार को यात्रियों को प्रमुख पडाव जानकीचट्टी से सतर्कतापूर्वक यमुनोत्री धाम के लिए भेजा जा रहा है। यमुनोत्री से वापस जानकीचट्टी हेतु वैक्लपिक मार्ग को तैयार किया गया है।
गौरतलब है कि सोमवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरो मन्दिर, नौ कैंची के पास हुए भूस्खलन के बाद यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकना पडा। मगलवार को दिनभर मलबा हटाने का काम जारी रहा। ऐसे में यात्रा नहीं हो पाया। बुधवार को मरम्मत के साथ ही मलबा हटाने का काम पूरा कर लिया गया।