By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
Share
Notification Show More
Latest News
एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
देश-विदेश
हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
उत्तराखंड
कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
उत्तराखंड
न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी
उत्तराखंड
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, दो भवन सील
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
उत्तराखंड

कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 

Web Editor
Last updated: 2026/06/07 at 3:28 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Almora, 07 June2026। उत्तराखंड की वीरभूमि अल्मोड़ा ने देश सेवा में अपना एक और होनहार सपूत खो दिया। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद विरोधी संयुक्त सैन्य अभियान के दौरान 25 वर्षीय लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद हो गए। विडंबना यह रही कि महज दो दिन बाद उन्हें सेना में कैप्टन पद पर पदोन्नत किया जाना था, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दे दिया।
मूल रूप से सोमेश्वर क्षेत्र के बाड़ी बग्वालीपोखर और वर्तमान में पांडेखोला (अथरबनी) निवासी बीरेश्वर गोस्वामी पांच असम रेजिमेंट में तैनात थे। सेना के अनुसार राजौरी के गंभीर मुगला और डोरेमल के दुर्गम जंगलों में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में गिर गए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।
लेफ्टिनेंट बीरेश्वर बचपन से ही प्रतिभाशाली और अनुशासित छात्र रहे। उन्होंने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से शिक्षा प्राप्त की और बाद में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई के दौरान रजत पदक हासिल किया। इंग्लैंड के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू) में चयन होने के बावजूद उन्होंने देश सेवा का रास्ता चुना। वर्ष 2023 में सेना में शामिल हुए और जून 2024 में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त किया।
उनके पिता प्रमोद नाथ गोस्वामी भनोली तहसील में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हैं, जबकि माता सरस्वती गोस्वामी शिक्षिका हैं। बेटे की शहादत की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
रविवार को सेना के जवानों द्वारा पार्थिव शरीर उनके आवास लाए जाने पर हजारों लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी। बाद में विश्वनाथ श्मशान घाट पर पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े भाई अमित गोस्वामी ने मुखाग्नि दी।
अंतिम विदाई के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। भारत माता के जयघोष और नम आंखों के बीच अल्मोड़ा ने अपने वीर बेटे को अंतिम सलामी दी।

You Might Also Like

हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा

न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, दो भवन सील

हरित दून की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, 300 पौधों से शुरू हुआ ग्रीन मिशन

पर्यटन की रफ्तार से बढ़ा पानी का संकट, टिहरी में बजट बना बड़ी बाधा

TAGGED: Given Final Farewell with State Honours, Lieutenant Bireshwar Goswami Martyred in Rajouri
Web Editor June 7, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी
Next Article हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
देश-विदेश June 7, 2026
हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
उत्तराखंड June 7, 2026
कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
उत्तराखंड June 7, 2026
न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी
उत्तराखंड June 7, 2026

Recent Posts

  • एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
  • हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
  • कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
  • न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, दो भवन सील

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,238)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,102)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,598)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,509)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,364)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?