By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एसआईआर के बाद उत्तराखंड में घटे आठ लाख से ज्यादा वोटर के नाम
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड के डिजिटल ब्रांड एंबेसेडर बनें युवा: धामी
उत्तराखंड
चार माह में भी चिन्हित नहीं हो पाया एक गांव
उत्तराखंड
एसआईआर के बाद उत्तराखंड में घटे आठ लाख से ज्यादा वोटर के नाम
उत्तराखंड
सारे झंझट खत्म, अब आपकी तरफ से फोन करेगा Google Gemini
उत्तराखंड
प्रेम-प्रसंग के शक में बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > एसआईआर के बाद उत्तराखंड में घटे आठ लाख से ज्यादा वोटर के नाम
उत्तराखंड

एसआईआर के बाद उत्तराखंड में घटे आठ लाख से ज्यादा वोटर के नाम

Web Editor
Last updated: 2026/10/03 at 4:36 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद शनिवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। पुनरीक्षण के बाद प्रदेश में आठ लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कम हुए हैं। अंतिम सूची में कुल 71,58,949 मतदाताओं को शामिल किया गया है, जबकि एसआईआर शुरू होने से पहले प्रदेश में 79,60,762 मतदाता दर्ज थे। हालांकि, दावे-आपत्तियों के निस्तारण के दौरान 1,29,872 नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए। अब निर्वाचन विभाग का जोर सूची से छूटे पात्र मतदाताओं को जोड़ने पर रहेगा।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चलाए गए पुनरीक्षण अभियान के बाद जारी सूची में 37,37,701 पुरुष, 34,21,036 महिला और 212 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में कुल 12,543 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं।

दावे-आपत्तियों के निस्तारण के दौरान 1,29,872 नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया, जबकि नियमानुसार 1,04,708 नाम विलोपित किए गए। अंतिम मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 72,656 युवा मतदाता शामिल हैं। वहीं, 80 वर्ष से अधिक आयु के 1,22,892 मतदाता भी सूची का हिस्सा हैं। सूची जारी होने के बाद निर्वाचन विभाग अब छूटे हुए पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्री-एसआईआर मतदाता सूची का वर्तमान सूची से मिलान करेंगे। बूथवार छूटे मतदाताओं की सूची तैयार कर घर-घर जाकर उनकी वर्तमान स्थिति का सत्यापन किया जाएगा। पात्र पाए जाने वाले नागरिकों को फार्म-6 भरने में सहायता दी जाएगी।
पहली बार मतदान के पात्र बने युवाओं को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। बीएलओ तैयार सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के साथ साझा करेंगे। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूची उपलब्ध कराएंगे।
इसके अलावा नाइट शेल्टर, श्रमिक बस्तियों, बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष बूथ स्तरीय शिविर लगाए जाएंगे। पात्र नागरिक फार्म-6 के माध्यम से ऑनलाइन अथवा बीएलओ के जरिए ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे।

 

18 वर्ष के 72656 व 80 से ऊपर एक लाख 22 हजार
नई मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 72,656 मतदाता हैं। वहीं, 80 वर्ष से अधिक आयु के 1,22,892 मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं।
बाक्स
छूटे मतदाताओं की बूथवार सूची बनेगी
अंतिम सूची जारी होने के बाद भी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्री-एसआईआर की मतदाता सूची का वर्तमान सूची से मिलान करेंगे। इसके बाद बूथवार छूटे मतदाताओं की सूची तैयार कर घर-घर जाकर उनकी वर्तमान स्थिति का सत्यापन किया जाएगा। पात्र पाए जाने वाले लोगों को फार्म-6 भरने में सहायता दी जाएगी।
बाक्स

 

घर और श्रमिकों के लिए लगेंगे विशेष शिविर

आयोग के अनुसार नाइट शेल्टर, श्रमिक बस्तियों, बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष बूथ स्तरीय शिविर लगाए जाएंगे। पात्र नागरिक फार्म-6 के माध्यम से ऑनलाइन अथवा बीएलओ के जरिए ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे।

You Might Also Like

उत्तराखंड के डिजिटल ब्रांड एंबेसेडर बनें युवा: धामी

चार माह में भी चिन्हित नहीं हो पाया एक गांव

सारे झंझट खत्म, अब आपकी तरफ से फोन करेगा Google Gemini

प्रेम-प्रसंग के शक में बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या

बारिश और हिमपात के बीच चारधाम यात्रा पर ब्रेक, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

TAGGED: Final List Released, Uttarakhand SIR: 8 Lakh Voters Removed
Web Editor October 3, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सारे झंझट खत्म, अब आपकी तरफ से फोन करेगा Google Gemini
Next Article चार माह में भी चिन्हित नहीं हो पाया एक गांव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड के डिजिटल ब्रांड एंबेसेडर बनें युवा: धामी
उत्तराखंड October 3, 2026
चार माह में भी चिन्हित नहीं हो पाया एक गांव
उत्तराखंड October 3, 2026
एसआईआर के बाद उत्तराखंड में घटे आठ लाख से ज्यादा वोटर के नाम
उत्तराखंड October 3, 2026
सारे झंझट खत्म, अब आपकी तरफ से फोन करेगा Google Gemini
उत्तराखंड September 26, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड के डिजिटल ब्रांड एंबेसेडर बनें युवा: धामी
  • चार माह में भी चिन्हित नहीं हो पाया एक गांव
  • एसआईआर के बाद उत्तराखंड में घटे आठ लाख से ज्यादा वोटर के नाम
  • सारे झंझट खत्म, अब आपकी तरफ से फोन करेगा Google Gemini
  • प्रेम-प्रसंग के शक में बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,513)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,434)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,993)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,832)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,791)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?