By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: चार माह में भी चिन्हित नहीं हो पाया एक गांव
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड के डिजिटल ब्रांड एंबेसेडर बनें युवा: धामी
उत्तराखंड
चार माह में भी चिन्हित नहीं हो पाया एक गांव
उत्तराखंड
एसआईआर के बाद उत्तराखंड में घटे आठ लाख से ज्यादा वोटर के नाम
उत्तराखंड
सारे झंझट खत्म, अब आपकी तरफ से फोन करेगा Google Gemini
उत्तराखंड
प्रेम-प्रसंग के शक में बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > चार माह में भी चिन्हित नहीं हो पाया एक गांव
उत्तराखंड

चार माह में भी चिन्हित नहीं हो पाया एक गांव

Web Editor
Last updated: 2026/10/03 at 4:43 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

चार माह में भी चिन्हित नहीं हो पाया एक गांव
स्वैच्छिक चकबंदी नीति पर भारी पड़ रही प्रशासनिक सुस्ती
11 पर्वतीय जिलों में पांच साल में 275 गांवों को चकबंदी से जोड़ने का लक्ष्य
Dehradun, 04 October 2026 । पहाड़ में खेती बचाने, बिखरी कृषि जोतों को एकीकृत करने और पलायन रोकने के उद्देश्य से लाई गई स्वैच्छिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति शुरुआती चरण में ही प्रशासनिक सुस्ती की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। नीति अधिसूचित हुए करीब चार माह बीतने के बावजूद प्रदेश के 11 पर्वतीय जिलों में एक भी गांव चकबंदी के लिए चिह्नित नहीं हो पाया है। जिलों से गांवों की सूची शासन तक नहीं पहुंचने पर अब राजस्व विभाग जिलाधिकारियों को रिमाइंडर भेजने की तैयारी कर रहा है।

 

विडंबना यह है कि सरकार ने पांच साल में 275 गांवों को चकबंदी से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है, लेकिन शुरुआत में ही प्रक्रिया अटक गई है। शासन ने प्रत्येक जिले से भूमि विवाद से मुक्त पांच-पांच गांवों की सूची मांगी थी। इसके आधार पर ग्रामीणों की सहमति लेकर चकबंदी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जानी थी। लेकिन चार माह बाद भी जिलों की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी है।

सरकार की मंशा पहाड़ में बिखरी कृषि भूमि को एकीकृत कर खेती को व्यावहारिक और लाभकारी बनाना है। पहाड़ में अधिकांश किसानों की जमीन छोटे-छोटे टुकड़ों में अलग-अलग स्थानों पर फैली हुई है। ऐसे में जुताई, सिंचाई, बुवाई और फसल की देखरेख में अधिक श्रम और समय लगता है। चकबंदी के माध्यम से किसानों को व्यवस्थित कृषि क्षेत्र उपलब्ध कराने की योजना है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर गांवों का चयन ही नहीं हो पाना नीति के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर रहा है।

 

जिलों को दोबारा रिमाइंडर भेजने की तैयारी

राजस्व विभाग अब जिलों को दोबारा निर्देश भेजने की तैयारी में है। राजस्व सचिव डा. एसएन पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारियों को रिमाइंडर भेजकर गांवों के चयन में तेजी लाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। गांवों के चयन के बाद भूमिधरों की आपसी सहमति के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हर साल 55 गांवों में चकबंदी का लक्ष्य

11 पर्वतीय जिलों में पांच वर्षों के भीतर 275 गांवों को चकबंदी से जोड़ने का लक्ष्य है। इस हिसाब से हर साल औसतन 55 गांवों में प्रक्रिया आगे बढ़नी चाहिए। लेकिन पहले चरण में ही गांवों की सूची तैयार नहीं होने से लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति पर प्रश्नचिह्न लगने लगा है।

नीति के तहत संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 10 हेक्टेयर भूमि होना आवश्यक है। इससे कम क्षेत्रफल होने पर कम से कम 25 खाताधारकों की लिखित सहमति जरूरी होगी। आवेदन बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) अथवा सहायक कलेक्टर/परगनाधिकारी के समक्ष किया जा सकता है। चकबंदी पूरी तरह भूमिधरों की आपसी सहमति पर आधारित होगी और भूमि विवाद से मुक्त गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

खेती और पलायन रोकने की उम्मीद

सरकार को उम्मीद है कि चकबंदी से कृषि और बागवानी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। अनुपयोगी और बंजर होती भूमि को फिर खेती से जोड़ने के साथ ग्रामीणों की आजीविका के अवसर भी बढ़ेंगे। इससे पलायन रोकने के प्रयासों को गति मिलने की संभावना है।

हालांकि, नीति के शुरुआती चरण में ही गांवों का चयन नहीं हो पाना इस महत्वाकांक्षी योजना की जमीनी तैयारियों को उजागर करता है। सवाल यह है कि जब चार माह में एक गांव चिह्नित नहीं हो पाया, तो पांच साल में 275 गांवों का लक्ष्य कैसे पूरा होगा? क्या प्रशासनिक मशीनरी रिमाइंडर से आगे बढ़कर समयबद्ध कार्रवाई भी कर पाएगी?

You Might Also Like

उत्तराखंड के डिजिटल ब्रांड एंबेसेडर बनें युवा: धामी

एसआईआर के बाद उत्तराखंड में घटे आठ लाख से ज्यादा वोटर के नाम

सारे झंझट खत्म, अब आपकी तरफ से फोन करेगा Google Gemini

प्रेम-प्रसंग के शक में बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या

बारिश और हिमपात के बीच चारधाम यात्रा पर ब्रेक, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

TAGGED: No Village Identified in 4 Months, Uttarakhand Chakbandi Policy Delayed
Web Editor October 3, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एसआईआर के बाद उत्तराखंड में घटे आठ लाख से ज्यादा वोटर के नाम
Next Article उत्तराखंड के डिजिटल ब्रांड एंबेसेडर बनें युवा: धामी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड के डिजिटल ब्रांड एंबेसेडर बनें युवा: धामी
उत्तराखंड October 3, 2026
चार माह में भी चिन्हित नहीं हो पाया एक गांव
उत्तराखंड October 3, 2026
एसआईआर के बाद उत्तराखंड में घटे आठ लाख से ज्यादा वोटर के नाम
उत्तराखंड October 3, 2026
सारे झंझट खत्म, अब आपकी तरफ से फोन करेगा Google Gemini
उत्तराखंड September 26, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड के डिजिटल ब्रांड एंबेसेडर बनें युवा: धामी
  • चार माह में भी चिन्हित नहीं हो पाया एक गांव
  • एसआईआर के बाद उत्तराखंड में घटे आठ लाख से ज्यादा वोटर के नाम
  • सारे झंझट खत्म, अब आपकी तरफ से फोन करेगा Google Gemini
  • प्रेम-प्रसंग के शक में बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,513)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,434)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,993)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,832)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,791)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?