By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह, एचआरएचयू प्रमुख व ग्राफिक एरा प्रमुख ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में आधुनिक अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मिलेगी रफ्तार, रोप-वे और ई-बस नेटवर्क होगा मजबूत
उत्तराखंड
तीन दिन में उपनल कर्मियों से अनुबंध करें, नहीं तो विभागाध्यक्ष की एसीआर पर पड़ेगा असर: मुख्य सचिव
उत्तराखंड
तेज बारिश में नंदा की चौकी में नए पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त, यातायात रोका गया
उत्तराखंड
भारी बारिश के बीच भूस्खलन का खतरा: दो दिन के लिए चारधाम यात्रा रोकी 
Uncategorized
MDDA : अवैध निर्माणों पर शिकंजा, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह, एचआरएचयू प्रमुख व ग्राफिक एरा प्रमुख ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
Uncategorized

स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह, एचआरएचयू प्रमुख व ग्राफिक एरा प्रमुख ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

Web Editor
Last updated: 2023/06/26 at 4:12 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। इस मौके पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपाधिपति डाॅ.विजय धस्माना व ग्राफिक ऐरा ग्रुप के चेयरमैन प्रो. कमल घनसाला भी श्री दरबार साहिब पहुंचे। तीनों माननीयों ने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की।

सोमवार शाम को स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत का काफिला श्री दरबार साहिब पहुंचा। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत, डाॅ विजय धस्माना व प्रो. कमल घनसाला का स्वागत किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने स्वास्थ्य मंत्री, डाॅ विजय धस्माना व प्रो. कमल घनसाला को श्री दरबार साहिब के स्मृति चिन्ह भेंट किए।

बैठक के दौरान राज्य की उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर तीनों ग्रुपों के प्रमुखों के साथ स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक बातचीत की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एसजीआरआर ग्रुप राज्य में शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में सबसे पुराना नाम है। आज का दिन इसलिए भी विशेष है कि एसजीआरआर, एसआरएचयू व ग्राफिक ऐरा के प्रमुख एक साथ एक मंच पर राज्य की शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार देने के लिए इक्टठा हुए हैं। पहाड़ की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किए जाने, पहाड़ के दुर्गम व अति दुर्गम क्षेत्रों में अस्पताल खोले जाने व जिला अस्पतालों को गोद लिए जाने पर पर सकारात्मक चर्चा हुई। 14,15 व 16 जुलाई को देश के सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री देहरादून में चिंतन शिविर के लिए एकत्रित होंगे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री, भारत सरकार मनसुख मांडविया बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में भाग लेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य के तीनों प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान कार्यक्रम में महत्वपूर्णं सहभागिता निभाएंगे।
स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की जो भी समस्याएं स्वास्थ्य विभाग व शासन स्तर पर लंबित हैं , उनका शीघ्र ही निस्तारण किया जाएगा। उच्च शिक्षा को राज्य में बेहतर से सर्वोत्तम बनाए जाने पर तीनों संस्थानों के प्रुमुखों ने महत्वपूर्णं प्रस्ताव सांझा किए।

You Might Also Like

भारी बारिश के बीच भूस्खलन का खतरा: दो दिन के लिए चारधाम यात्रा रोकी 

मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी

96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

अजबपुर कला में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, आठ बीघा भूमि पर कार्रवाई

ग्राम सभाओं में सरकारी भूमि की होगी जांच 

TAGGED: sgrr meetings
Web Editor June 26, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ऋषिकेश में जी 20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक शुरू
Next Article अल्‍मोडा में देर रात नदी में‍ मिले किशोर व किशोरी के शव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में आधुनिक अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मिलेगी रफ्तार, रोप-वे और ई-बस नेटवर्क होगा मजबूत
उत्तराखंड July 29, 2026
तीन दिन में उपनल कर्मियों से अनुबंध करें, नहीं तो विभागाध्यक्ष की एसीआर पर पड़ेगा असर: मुख्य सचिव
उत्तराखंड July 29, 2026
तेज बारिश में नंदा की चौकी में नए पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त, यातायात रोका गया
उत्तराखंड July 28, 2026
भारी बारिश के बीच भूस्खलन का खतरा: दो दिन के लिए चारधाम यात्रा रोकी 
Uncategorized July 28, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में आधुनिक अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मिलेगी रफ्तार, रोप-वे और ई-बस नेटवर्क होगा मजबूत
  • तीन दिन में उपनल कर्मियों से अनुबंध करें, नहीं तो विभागाध्यक्ष की एसीआर पर पड़ेगा असर: मुख्य सचिव
  • तेज बारिश में नंदा की चौकी में नए पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त, यातायात रोका गया
  • भारी बारिश के बीच भूस्खलन का खतरा: दो दिन के लिए चारधाम यात्रा रोकी 
  • MDDA : अवैध निर्माणों पर शिकंजा, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,554)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,406)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,894)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,824)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,633)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?