देहरादून :भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) ड्रिल स्क्वायर पर गर्व से तने सीने और एक साथ उठते कदमो ने वहां मौजूद सभी दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस परेड के साथ 331 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में शामिल हो गए। इसके अलावा मित्र देशों के 42 कैडेट्स भी पास आउट होकर अपनी देश की सेना का हिस्सा बन गए। पासिंग आउट परेड की सलामी सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय ने ली। उन्होंने नव सैन्य अफसरों को शुभकामना देने के साथ ही हौसलाफजाई भी की।
इस बार भी उत्तर प्रदेश हर बार की तरह सबसे ज्यादा अफसर देने वाला राज्य बना है। इनकी संख्या के 63 है। दूसरी ओर उत्तराखंड पांचवे स्थान पर रहा। उत्तराखंड ये अफसरों की संख्या 25 रही। आबादी के अनुपात में देखें तो उत्तराखंड इस बार भी सबसे अधिक अफसर देने वालों में अव्वल है।
किन राज्यों से कितने
उत्तर प्रदेश 63
बिहार 33
हरियाणा 32
महाराष्ट्र 26
उत्तराखंड 25
पंजाब 23
हिमाचल प्रदेश 17
राजस्थान 19
मध्य प्रदेश 19
दिल्ली 12
कर्नाटक 11
झारखंड 8
तमिलनाडु 8
जम्मू कश्मीर 6
छत्तीसगढ़ 5
केरल 5
तेलंगाना 3
पश्चिम बंगाल 3
गुजरात 2
नेपाल मूल 2
