देहरादूनः नौकरी में सेवा विस्तार की मांग को लेकर कोविड कर्मचारी राजभवन के बाहर पंहुचे। वहां कर्मचारियों ने आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों से उनकी नोकझोंक भी हुई।
पुलिस कर्मचारियों को पकड़कर थाने ले गई।कर्मचारियों ने बताया कि अपनी मांगो को लेकर 23 अक्तूबर को राज्यपाल को खून से पत्र लिखा था और इच्छा मृत्यु की मांग की थी। दो दिन पूर्व भी कुछ कर्मचारी पत्र का संज्ञान लेने गए थे लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली।
इसके बाद बुधवार को कोविड कर्मचारी संतोष राणा, धनवीर रावत, मुकेश शर्मा, ऋषि, विवेक, सुनील अपने साथ पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने राजभवन के बाहर पहुंच गए। जहां भारी पुलिस बल पहले से मौजूद था। कर्मचारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई।