By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: जीवित महिला को मतदाता सूची में मृत बताकर नहीं डालने दिया वोट
Share
Notification Show More
Latest News
आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड
धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी
उत्तराखंड
भूकंप: उत्तराखंड के लिए बड़ा खतरा बन रहा मेन हिमालयन थ्रस्ट
उत्तराखंड
शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > जीवित महिला को मतदाता सूची में मृत बताकर नहीं डालने दिया वोट
Uncategorized

जीवित महिला को मतदाता सूची में मृत बताकर नहीं डालने दिया वोट

Web Editor
Last updated: 2024/04/20 at 7:46 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून : फिल्म कागज में ‘भरत लाल’ को सरकारी कर्मचारियों ने दस्तावेजों में मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद उन्हें खुद को जीवित साबित करने के लिए जिंदगीभर संघर्ष करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ मामला देहरादून में भी सामने आया है। यहां वोट देने के लिए मतदान केंद्र श्री गुरुराम राय डिग्री कालेज, पथरीबाग के 18 धर्मपुर भंडारी बाग में पहुंची महिला को मतदान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों ने यह कहकर लौटा दिया कि मतदाता सूची में तुम्हें मृत घोषित कर दिया गया है। ऐसे में तुम वोट नहीं दे सकती हो। इस दौरान महिला बच्चे को गोद में लिए तीन घंटे इधर-उधर चक्कर काटती रही, लेकिन उसे वोट डालने नहीं दिया गया।

भंडारी बाग की रहने वाली 33 वर्षीय साहिबा खान हर बार चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करती रही हैं। शनिवार को दोपहर करीब एक बजे वह मतदान करने के लिए श्री गुरुराम राय डिग्री कालेज, पथरीबाग में बने मतदान केंद्र में गईं। जब उन्होंने अपनी वोटर स्लिप दिखाई तो एक बार तो बूथ पर बैठे कर्मचारी उसे देखकर चौंक गए और कहा कि तुम तो मर चुकी हो। वोट देने के लिए कैसे आ गई। महिला ने कहा कि डेढ़ साल पहले उनके पति मोहसिन की मृत्यु हो चुकी है।

वह घर में ही रहती हैं, लेकिन मतदाता सूची अपडेट करने आए कर्मचारियों ने गलत रिपोर्ट देकर उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को जब वह वोटर स्लिप लेकर मतदान करने पहुंचीं तो देखा कि मतदान केंद्र पर मौजूद सूची में उनके नाम के ऊपर डिलीट की मुहर लगी हुई थी। जब उन्होंने बताया कि वह जीवित हैं तो एक अधिकारी ने मतदाता सूची में उनके नाम के सामने जीवित लिख दिया, लेकिन मतदान नहीं करने दिया। अधिकारी ने उनसे कहा कि अगली बार जब मतदान होंगे तो उन्हें मतदान करने का अधिकार दिया जाएगा।

You Might Also Like

450 साल बदलेगा दुनिया का नक्शा

भारी बारिश के बीच भूस्खलन का खतरा: दो दिन के लिए चारधाम यात्रा रोकी 

मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी

96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

अजबपुर कला में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, आठ बीघा भूमि पर कार्रवाई

TAGGED: election
Web Editor April 20, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article HAIRC के आह्वान पर सनोफी के सेल्स प्रमोशन इम्प्लॉई 22 और 23 अप्रैल को हड़ताल पर
Next Article मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अपेक्षाकृत अधिक हुआ मतदान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड October 12, 2026
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड October 11, 2026
धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी
उत्तराखंड October 11, 2026
भूकंप: उत्तराखंड के लिए बड़ा खतरा बन रहा मेन हिमालयन थ्रस्ट
उत्तराखंड October 11, 2026

Recent Posts

  • आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
  • निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
  • धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी
  • भूकंप: उत्तराखंड के लिए बड़ा खतरा बन रहा मेन हिमालयन थ्रस्ट
  • शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (11,072)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (9,201)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (8,849)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (8,554)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (8,328)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?