By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एक जुलाई से लागू होने वाले नए आपराधिक कानूनो के लिए उत्तराखंड की तैयारी पूरी: सीएस
Share
Notification Show More
Latest News
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > एक जुलाई से लागू होने वाले नए आपराधिक कानूनो के लिए उत्तराखंड की तैयारी पूरी: सीएस
Uncategorized

एक जुलाई से लागू होने वाले नए आपराधिक कानूनो के लिए उत्तराखंड की तैयारी पूरी: सीएस

Web Editor
Last updated: 2024/05/21 at 12:24 PM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून : 1 जुलाई 2024 से देशभर में लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनो के लिए उत्तराखंड की तैयारी पूरी हो चुकी है | मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज गृह सचिव भारत सरकार की अध्यक्षता में सभी राज्यों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह जानकारी दी कि 1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले 3 नए आपराधिक कानूनो भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय सुरक्षा अधिनियम 2023 हेतु उत्तराखंड राज्य ने पूरी तैयारी कर ली है |

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि नये आपराधिक कानूनों के पास होने के बाद हमारे द्वारा CDTI और BPR&D से समन्वय स्थापित कर PTC/ ATC तथा अन्य प्रशिक्षण केन्द्रों से 50 अधिकारियों को ग़ाज़ियाबाद और जयपुर से मास्टर ट्रेनर का कोर्स कराया गया है । इसके अतिरिक्त 18 P.O.’s को भी मास्टर ट्रेनर के रूप में ट्रेनिंग हेतु Rope in किया गया है। साथ ही उत्तराखंड पुलिस हस्तपुस्तिका तैयार की गई है, जिसके आधार पर सारे कोर्स का संचालन किया जा रहा है इसमें वृहद कानूनों को सरल तरीके से पढ़ने की विधि तैयार की गई है। जिसकी एक प्रति समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को वितरित की जा रही है। (कुल 25000 हस्तपुस्तिका वितरित की जा रही है। Online प्रशिक्षण हेतु 03 module तैयार किये जा रहे है।

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने जानकारी दी कि अल्प अवधि को देखते हुए ट्रेनिंग को जिला स्तर पर Decentralize किया गया है। सभी मास्टर ट्रेनर्स और अभियोजन अधिकारियों की joint team द्वारा Offline Mode में Civil Police के विवेचना से सम्बंधित Officers (G.Os, Insp., SI, ASI, HM/ MM) को ट्रेनिंग करवाई जा रही है। ऐसे कर्मचारी जिनका पुलिस विवेचना में प्रत्यक्ष हस्तक्षेप नहीं होता है, उन्हें ऑनलाइन मोड में प्रशिक्षण दिया जाना है, जिसके लिए Online Module तैयार किया जा रहा है। Online Module, AI (Artificial Intelligence) based हैं, जिन्हें इस माह के अंत तक भारत सरकार द्वारा बनाये गये iGOT Karmayogi Portal पर HOST किया जायेगा। जिसके बाद सभी कर्मियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण पूर्ण करने के लिए एक माह का समय दिया जायेगा। Constables तथा Head Constables को चारधाम यात्रा के दृष्टिगत लगभग 20 दिवस का समय दिया जायेगा, जिसमें वह पोर्टल पर उपलब्ध 18 lectures के माड्यूल का अध्य्यन कर टेस्ट देने के उपरांत प्रशिक्षित हो जायेंगे।

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि RTC’s में संचालित नागरिक पुलिस/PAC के लगभग 1000 रिक्रूट आरक्षियों को 03 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके अतिरिक्त लगभग 500 मुख्य आरक्षियों को पदोन्नति हेतु भी नये आपराधिक कानूनों का प्रशिक्षण दिया गया है। समस्त आईपीएस अधिकारियों तथा जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के असिस्टेंट प्रोफेसर द्वारा दिनांक 19 मार्च 2024 से 02 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जो BPR&D से प्राप्त हुए Syllabus पर आधारित है। नये आपराधिक कानूनों के प्रशिक्षण के लिए ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों मोड में ट्रेनिंग करवाई जानी है। ऑफलाइन ट्रेनिंग 04 चरण में पूर्ण होनी थी, जिसमें अभी तक 03 चरण पूर्ण हो चुके हैं। कुछ छोटे जनपदों जैसे बागेश्वर, उत्तरकाशी तथा रुद्रप्रयाग में यह ट्रेनिंग समाप्त भी हो चुकी है। 75% ऑफलाइन मोड का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। अगले 01 हफ्तों में ऑफलाइन प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया जायेगा। iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर समस्त पुलिस कर्मियों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि अगले माह 20th June, 2024 तक समस्त प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया जायेगा। इसके साथ ही CCTNS Software सम्बन्धी अपडेट का प्रशिक्षण भी 31 मई तक पूर्ण कर लिया जायेगा |

विदित है कि नये आपराधिक कानूनों में काफी बदलाव किए गये हैं, जैसे भारतीय न्याय संहिता में 190 छोटे-बड़े बदलाव किये गये हैं, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में 360 छोटे-बड़े बदलाव किए गये हैं तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम में 45 छोटे- बड़े बदलाव किये गये हैं।नये कानूनों को समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी तक पहुंचने के लिए प्रशिक्षण का रोडमैप तैयार कर पुलिस महानिदेशक के अनुमोदन के बाद कार्यवाही प्रचलित है। लगभग 25000 पुलिस बल का ऑनलाइन तथा ऑफलाइन मोड में प्रशिक्षण प्रस्तावित है। बैठक में सचिव गृह श्री दिलीप जावलकर सहित गृह विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे |

You Might Also Like

यूट्यूब चैनल की भ्रामक खबर पर कार्रवाई की मांग, अस्पताल करेगा 5 करोड़ का मानहानि दावा

यमुनोत्री रोपवे परियोजना का एलाइनमेंट बदलने की तैयारी

पर्यटन उद्योग को 65% कोटा, कमर्शियल सिलेंडरों की नई व्यवस्था लागू

उत्तराखंड में 2 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि परती

एआई से बदली ग्राम सरकार की तस्वीर: उत्तराखंड की 5300 से ज्यादा पंचायतें हुईं स्मार्ट

TAGGED: Uttarakhand's preparations complete for new criminal laws to come into effect from July 1: CS
Web Editor May 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article यूपीआई आईडी की मदद से पूजा मिश्रा हत्‍याकांड का खुलासा, लिव इन पाटर्नर ने की थी हत्‍या
Next Article 15 हजार की घूूस लेेते वन दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड April 15, 2026
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड April 15, 2026

Recent Posts

  • मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,110)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,996)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,503)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,377)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,286)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?