By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पंजाब का अंतरराज्‍यीय नकबजन गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में
Share
Notification Show More
Latest News
आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड
धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी
उत्तराखंड
भूकंप: उत्तराखंड के लिए बड़ा खतरा बन रहा मेन हिमालयन थ्रस्ट
उत्तराखंड
शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > पंजाब का अंतरराज्‍यीय नकबजन गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में
Uncategorizedक्राइम

पंजाब का अंतरराज्‍यीय नकबजन गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में

Web Editor
Last updated: 2024/08/11 at 11:24 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून : पुलिस ने पंजाब का अन्तर्राज्यीय नकबजन गिरोह के दो सदस्‍यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में हुई चोरी की बड़ी घटना का पुलिस ने किया खुलासा कर दिया है। आरोपितों के कब्जे से घटना में चोरी की गई ढाई लाख रुपये अनुमानित कीमत की ज्वैलरी व नगदी हुई बरामद की गई। गिरफ्तार दोनो अभियुक्त शातिर किस्म के है अपराधी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सर्विसिंग के नाम गली मोहल्लों में जाकर करते थे घरों की रैकी। रैकी के दौरान बंद घरों को चिन्हित कर देते थे नकबजनी की घटना को अंजाम।

दिनांक 29/07/24 को वादी  राजेश कुमार पुत्र रामगोपाल मौर्य निवासी सोसायटी एरिया सुरभि स्वीट शॉप वाली गली, थाना क्लेमेंटटाउन देहरादून ने थाना क्लेमेंटटाउन पर आकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि 29/07/2024 को वह अपने काम पर गये थे, इस दौरान घर पर कोई मौजूद नहीं था, जब घर वापस लौटकर आये तो देखा कि उनके घर से किसी अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोड़कर घर में रखी सोने एवं चांदी की ज्वैलरी तथा नगदी को चोरी कर ली। वादी की तहरीर के आधार पर तत्काल थाना क्लेमेंटटाउन में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाहीः-

घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियोग के आनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिस पर थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीमें गठित की गयी। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के दौरान दिनांक 10/08/24 को पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि दिनाँक 29/07/2024 को सोसायटी एरिया सुरभि स्वीट शॉप वाली गली में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त EON कार से भारूवाला से आईएसबीटी की तरफ जा रहे हैं, जो संभवतः किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा झील तिराहे के पास चेकिंग के दौरान सामने की ओर से आ रही सफेद रंग की EON कार को रुकने का इशारा किया तो वाहन चालक द्वारा वाहन को भगाने का प्रयास किया गया, किंतु पुलिस टीम द्वारा तेजी व फुर्ती से कार सवार व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। वाहन सवार व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर उनके द्वारा अपना नाम सरबजीत सिंह पुत्र जरनेल सिंह निवासी न्यू अरर्जेश नगर, थाना बटला रोड अमृतसर पंजाब तथा सन्नी सिंह पुत्र बल्ली सिंह निवासी 62 गली नंबर 02 नियर भवानी पैलेस थाना स्योहाता जिला अमृतसर पंजाब उम्र 35 वर्ष बताया।

पकड़े गए व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास से नगदी व ज्वैलरी बरामद हुई, बरामद ज्वैलरी के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा उसे क्लेमेनटाउन क्षेत्र में एक बंद घर से चोरी करना तथा कुछ ज्वैलरी को उनके द्वारा राह चलते व्यक्ति को बेच देना बताया गया। दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के विवरण :-

पूछताछ में अभियुक्त सनी सिंह द्वारा बताया गया कि वे दोनों योजनाबद्ध तरीके से घटनाओं को अंजाम देते है, वे अपने पास विभिन्न कंपनियों के विजिटिंग कार्ड रखते है तथा गली मोहल्लों में घूमने के दौरान लोगो को उक्त विजिटिंग कार्ड दिखाकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सर्विसिंग के नाम पर घरों की रैकी करते है, इस दौरान किसी घर के बंद मिलने पर मौका देखकर घटना को अंजाम दे देते है।

दिनाँक 29/07/2024 को भी दोनो अभियुक्तों ने क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सर्विसिंग के बहाने घूमने के दौरान उक्त घर को चिन्हित किया था तथा मौका देखकर अभियुक्त सन्नी सिंह घटना को अंजाम देने के लिए घर मे घुस गया तथा अभियुक्त सरबजीत गाड़ी लेकर कुछ दूरी पर खड़ा हो गया तथा आने जाने लोगो पर नजर रखने लगा। घटना के बाद अभियुक्तों द्वारा अपने नशे के लिए चोरी की कुछ ज्वैलरी को राह चलते लोगो को बेच दिया था, आज भी अभियुक्त घटना में चोरी गयी ज्वैलरी को बेचने तथा दोबारा किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में वापस देहरादून आये थे।

You Might Also Like

450 साल बदलेगा दुनिया का नक्शा

भारी बारिश के बीच भूस्खलन का खतरा: दो दिन के लिए चारधाम यात्रा रोकी 

मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी

96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

अजबपुर कला में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, आठ बीघा भूमि पर कार्रवाई

TAGGED: Punjab's interstate Nakbajan gang caught by Doon police
Web Editor August 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उपद्रवियों से क्षति की वसूली विधेयक पर अब लग सकती है सदन की मुहर
Next Article शिक्षण संस्थानों में तेजी से बंद हो रहे कोर्स, एक कालेज में औचक निरीक्षण में मिले तीन छात्र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड October 12, 2026
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड October 11, 2026
धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी
उत्तराखंड October 11, 2026
भूकंप: उत्तराखंड के लिए बड़ा खतरा बन रहा मेन हिमालयन थ्रस्ट
उत्तराखंड October 11, 2026

Recent Posts

  • आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
  • निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
  • धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी
  • भूकंप: उत्तराखंड के लिए बड़ा खतरा बन रहा मेन हिमालयन थ्रस्ट
  • शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (11,227)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (9,390)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (9,030)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (8,669)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (8,464)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?