By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व किडनी दिवस पर किडनी बचाने का लिया संकल्प
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तरकाशी में काशी-विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनेगा
उत्तराखंड
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आज से विशेष अभियान
उत्तराखंड
उत्तराखंड में हर माह नौ तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा सायरन
उत्तराखंड
300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत
उत्तराखंड
200 विद्यालयों में बनेंगी आधुनिक प्रयोगशालाएं: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्वास्थ्य > श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व किडनी दिवस पर किडनी बचाने का लिया संकल्प
स्वास्थ्य

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व किडनी दिवस पर किडनी बचाने का लिया संकल्प

Web Editor
Last updated: 2025/03/14 at 4:18 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून :   श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के किडनी रोग विभाग की ओर से जनजागरूता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व किडनी दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली एवम् एक सेलीब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों एवम् स्टाफ ने किडनी जागरुकता रैली में बढ़चढ़ कर भाग लिया। हर वर्ष मार्च माह के द्वितीय गुरुवार को दुनिया भर में विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर रैली में शामिल सभी लोगांे ने जनजागरूकता के माध्यम से किडनी बचाने का संकल्प लिया। किडनी रोगों से बचाव एवम् रोकथाम विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
गुरुवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज परिसर से रैली का शुभारंभ हुआ। एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ अशोक नायक एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय पंडिता ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। क्या आपकी किडनी स्वस्थ है थीम पर डाॅक्टरों ने किडनी बचाने का संदेश दिया। डाॅक्टरों एवम् मेडिकल छात्र-छात्राओं ने हाथों में किडनी बचाव के स्लागन व नारों से किडनी स्वास्थ्य सम्बन्धित जागरुकता की अलख जगाई। रैली में उन्होंने संतुलित आहार, व्यायाम व स्वच्छ जल अपनाईए स्वयं को गुर्दा रोगों से बचाईए। वनज को नियंत्रित रखें व धूम्रपान छोड़े गुर्दा रोगों को कहें बाय बाय। ब्लड प्रेशर एवम शुगर को नियंत्रित रखें, गुर्दाें को बीमारी से बचाएं जैसे संदेशों से आमजन को जागरूक किया।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के गुर्दा रोग विभागाध्यक्ष डाॅ आलोक कुमार ने कहा कि ब्लड शुगर लेवल, ब्लड प्रेशर लेवल को नियंत्रित रखकर गुर्दा रोगों से बचाव किया जा सकता है। दर्द निवारक दवाईयों के अनावश्यक उपयोग कर गुर्दा रोगों से बचाव सम्भव है। उन्होंने सलाह की प्रतिदिन प्रचूर मात्रा में पानी का सेवन कर गुर्दे को स्वस्थ रखा जा सकता है।
इसके पश्चात श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के आॅडिटोरियम में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की कुलपति डाॅ कुमुद सकलानी ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के गुर्दा रोग विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का गुर्दा रोग विभाग मरीजों की सेवा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। डाॅ आलोक कुमार एवम् डाॅ विवेक रुहेला, गुर्दा रोग विशेषज्ञ ने विश्व किडनी दिवस के महत्व को समझाया। डाॅ डोरछम ख्रमे ने विश्व किडनी दिवस पर सभी को बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में डाॅ अशोक नायक, डाॅ उत्कर्ष शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, डाॅ अजय पंडिता, चिकित्सा अधीक्षक, डाॅ गौरव रतूड़ी, चिकित्सा अधीक्षक, डाॅ पुनीत ओहरी, उप प्राचार्य ने भी महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की। डाॅ विवेक विज्जन, डाॅ विमल कुमार दीक्षित ने पैनल परिचर्चा में लोगों की जिज्ञासाओं को शांत किया। मंच संचालन सिमरन अग्रवाल व दीप्ति चंद ने किया। डाॅ गौरव शेखर शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया। कार्यक्रम में किडनी रोगियों एवम् उनके परिजनों ने प्रतिभाग कर किडनी बीमारयों से बचाव के बारे में महत्वपूर्णं जानकारियां अर्जित कीं। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न विभागों के डाॅक्टर, नसिंग स्टाफ व गुर्दा रोग विभाग की पूरी टीम उपस्थित रही।

You Might Also Like

विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता रैली, गुर्दा रोगों से बचाव का दिया संदेश

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ

इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोवैस्क्युलर फ्री-फ्लैप सर्जरी से मिला नया जीवन

TAGGED: A pledge was taken to save kidneys on World Kidney Day at Shri Mahant Indiresh Hospital
Web Editor March 14, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हरी सब्जियों, चुकंदर और फूलों तैयार किए रंग
Next Article गर्भवती महिलाओं के लिए होली पर जरुरी सावधानियां 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तरकाशी में काशी-विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनेगा
उत्तराखंड October 7, 2026
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आज से विशेष अभियान
उत्तराखंड October 7, 2026
उत्तराखंड में हर माह नौ तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा सायरन
उत्तराखंड October 7, 2026
300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत
उत्तराखंड October 6, 2026

Recent Posts

  • उत्तरकाशी में काशी-विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनेगा
  • मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आज से विशेष अभियान
  • उत्तराखंड में हर माह नौ तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा सायरन
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत
  • 200 विद्यालयों में बनेंगी आधुनिक प्रयोगशालाएं: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,583)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,513)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (6,075)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,916)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,846)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?