By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तरकाशी में काशी-विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनेगा
उत्तराखंड
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आज से विशेष अभियान
उत्तराखंड
उत्तराखंड में हर माह नौ तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा सायरन
उत्तराखंड
300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत
उत्तराखंड
200 विद्यालयों में बनेंगी आधुनिक प्रयोगशालाएं: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई
उत्तराखंड

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई

Web Editor
Last updated: 2025/06/21 at 1:08 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

श्री महाराज जी ने योगाभ्यास कर हर आयु वर्ग का किया आह्वाहन
शरीर की मजबूती और मन की शांति के लिए अपनाएं योग

देहरादून  : श्री दरबार साहिब के सज्जादा गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों व देशवासियों को बधाई एवम हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नित्य की भांति श्री दरबार साहिब में प्रातः योगाभ्यास किया। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि योग हज़ारो साल पुरानी एक आध्यात्मिक और शारीरिक विद्या है। नियमित योगाभ्यास को न सिर्फ शरीर की मजबूती बल्कि मन की शांति के लिए भी अपनाया जाता है।
आज के बदलते परिवेश में तनाव अनेक रोगों का कारण बन रहा है। योग साधना से मस्तिष्क व शरीर तनाव मुक्त रहते हैं, मानव अशांति व रोगों से बच सकता है। योग संतुलित जीवन जीने की कला सिखाता है। योग से व्यक्ति के विचार सात्विक होते हैं। शास्त्रों में मानव के लिए रोग मुक्ति से लेकर आत्म शुद्धि व दीर्घायु जीवन के लिए योग साधना को सबसे सशक्त माध्यम बताया गया है।
योग केवल शारीरिक ही नहीं मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक है। योग व्यक्ति के शरीर मन और आत्मा को नियंत्रित करने में सहायता करता है। यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन को एक साथ लाता है।

 

देश विदेश में योग की अलख जगा
रहा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देश विदेश में योग की अलख जगा रहा है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडंेट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के आशीर्वाद, प्रेरणा व मार्गदर्शन से श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय, के स्कूल ऑफ योगिक साइंसेस एंड नेचुरोपैथी के छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के योग मैदान पर योगासन लगाए और आमजनमानस के बीच योग की महत्वता की अलख जगाई।

काबिलेगौर है कि विश्वविद्यालय के छात्र सुमित ग्वाडी ने एशियाई खेल में गोल्ड मेडल जीतकर विश्वविद्यालय व उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया। दूसरे छात्र उत्तम अग्रहरी ने कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विश्वविद्यालय की छात्रा साक्षी ने कर्नाटक में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड के लिए गोल्ड मैडल जीता। इसके अतिरिक्त कई अन्य छात्र-छात्राएं भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेर रहे हैं। यही कारण है कि देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी छात्र-छात्राएं श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय देहरादून के स्कूल ऑफ योगिक साइंसेज एंड नेचुरोपैथी में प्रवेश ले रहे हैं। यहां का हरा-भरा, विशाल, शांत व प्राकृतिक वातावरण-अध्ययन, अध्यापन, शोध, अनुसंधान, योग साधना व आध्यात्मिक उन्नति के लिए सर्वश्रेठ है। योगिक साईंस में सभी फैकल्टी योग्य, विद्वान, समर्पित व अनुशासित हैं। उत्कृष्ट आधारभूत संरचना, योग्य फैकल्टी, सर्वांगीण विकास व परिसर के शांत वातावरण के कारण बहुत ही कम समय में श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगिक साइंसेज एंड नेचुरोपैथी, देश के सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में गिना जाने लगा है। लोकप्रियता के परिणामस्वरूप छात्र-छात्राओं में एडमिशन के लिए होड व मारा-मारी रहती है। डीन डॉ० कंचन जोशी ने बीओजी एवं बीओएम (बोर्ड आॅफ मैनेजमेंट) से सीट वृद्धि हेतु आवेदन किया है। ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रवेश व अध्ययन का अवसर मिल सके।

You Might Also Like

उत्तरकाशी में काशी-विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनेगा

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आज से विशेष अभियान

उत्तराखंड में हर माह नौ तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा सायरन

300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत

200 विद्यालयों में बनेंगी आधुनिक प्रयोगशालाएं: धामी

TAGGED: Shrimahant Devendra Das Ji Maharaj congratulated the countrymen on International Yoga Day
Web Editor June 21, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड में त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव का ऐलान, 10 व 15 जुलाई को मतदान, 19 जुलाई को मतगणना
Next Article त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव : देखिए पहले और दूसरेे चरण में कहां होगा मतदान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तरकाशी में काशी-विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनेगा
उत्तराखंड October 7, 2026
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आज से विशेष अभियान
उत्तराखंड October 7, 2026
उत्तराखंड में हर माह नौ तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा सायरन
उत्तराखंड October 7, 2026
300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत
उत्तराखंड October 6, 2026

Recent Posts

  • उत्तरकाशी में काशी-विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनेगा
  • मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आज से विशेष अभियान
  • उत्तराखंड में हर माह नौ तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा सायरन
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत
  • 200 विद्यालयों में बनेंगी आधुनिक प्रयोगशालाएं: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,582)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,512)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (6,074)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,910)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,845)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?