By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: नासूर बने दरकते पहाडों ने बढाई नंदा पथ पर चुनौती
Share
Notification Show More
Latest News
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
देश-विदेश
राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
उत्तराखंड
एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर
उत्तराखंड
MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई
उत्तराखंड
विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > नासूर बने दरकते पहाडों ने बढाई नंदा पथ पर चुनौती
Uncategorized

नासूर बने दरकते पहाडों ने बढाई नंदा पथ पर चुनौती

Web Editor
Last updated: 2025/10/05 at 4:23 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

Nanda Rajjat 2026: Road Safety Crisis on Dewal-Wan Route Amid Pilgrimage Prep

 

77 किमी लंबे थराली- देवाल–वाण स्टेट हाईवे की हालत जर्जर, कई जगह उभरे भूस्‍खलन जोन

इस मार्ग पर स्थित हैं राजजात के के चेपडयूं, नंदकेसरी, फाल्दिया, मुंदोली और वाण जैसे पडाव

देवाल (चमोली), 5 अक्‍टूबर 2025 : हिमालय के महाकुंभ नंदा राजजात को भव्‍य स्‍वरूप देने के लिए सरकार ने तैयारियों शुरू कर दी हैं। अगले साल होने वाली एशिया की इस सबसे लंबी पैदल यात्रा में देश और विदेश से हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के शामिल होने की उम्‍मीद है। राजजात में अब एक वर्ष से भी कम का समय शेष रह गया है, लेकिन आपदा के बाद इस पथ की चुनौतियां भी बढ गई हैं। विशेषकर थराली से देवाल और वाण को जोडने वाले 77 किलोमीटर लंबे स्‍टेट हाईवे पर जगह-जगह भूस्‍खलन जोन सक्रिय हो गए हैं। मार्ग की हालत भी खासी जर्जर बनी हुई है।

दरअसल, नंदा राजजात का शुभारंभ चमोली में कर्णप्रयाग के पास नौटी गांव से होता है और उच्‍च हिमालय में स्थित होमकुंड में समापन के बाद यात्रा सुतोल होते हुए वापस नौटी पहुंचती है। करीब 280 किमी लंबी इस यात्रा में 20 पडाव पडते हैं। इनमें से पांच महत्‍वपूर्ण पडाव चेपडयूं, नंदकेसरी, फाल्दिया, मुंदोली और वाण, थराली से वाण तक जाने वाले मार्ग पर ही  हैं। वाण यात्रा की राह में अंतिम गांव है। इसके बाद निर्जन पडाव शुरू हो जाते हैं। ऐसे में इस मार्ग की अहमियत समझी जा सकती है।

लोहाजंग के रहने वाले सुरेंद्र कहते हैं कि इस मार्ग पर जान हथेली पर रखकर सफर करना पड रहा है। दरकते पहाड कब जानलेवा साबित हो जाएं कहा नहीं जा सकता। वह कहते हैं कि सरकार को जल्‍द से जल्‍द इस मार्ग को दुरुस्‍त कर भूस्‍खलन जोन का ट्रीटमेंट करना चाहिए। यदि समय पर ट्रीटमेंट न हुआ तो अगली बरसात में यहां जोखिम कहीं ज्‍यादा बढ जाएगा। लोहाजंग में ही एडवेंचर टूर आपरेटर बख्‍तावर सिंह राणा भी सुरेंद्र की चिंता से सहमत हैं। वह कहते हैं कि देखा जाए तो सरकार के पास तैयारियों के लिए महज छह माह का ही समय है। इसी अवधि में रोड को भी दुरुस्‍त करना होगा। यह यहां के गांवों के लोगों की ही नहीं, देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भी सवााल है।

 

एक दर्जन गांवों के लिए मुसीबत का सफर

पिछले माह दो सितंबर को हुई भारी बारिश के कारण देवाल-लोहाजंग-वाण मार्ग पर गमलीगाड के पास भारी भूस्‍खलन हुआ। इसके बाद कई दिनों तक ग्रामसभा देवाल के अलावा तलोली, बनास, वाण, कौंर, मल्ला, बगवाला, तुपा, धुरापाक, कोटिया, बांख जैसे गांव अलग-थलग पड गए। हालांकि अब किसी तरह यहां पर रास्‍ता आने जाने लायक तो बना दिया गया है, लेकिन यह पहाड बेहद संवदेनशील हो चुका है। यहां पर बार-बार मलबा आने से आवाजाही बाधित हो रही है। लोक निर्माण विभाग की ओर से यहां पर जेसीबी मशीन तैनात की गई है जो मलबा हटाने का काम कर रही है।  देवाल से वाण तक की सडक पर सफर पूरी तरह से जोखिम भरा है। जगह-जगह सडक उधडी हुई है और पहाडों से फूट रहे झरने सीधे सडक से होते हुए घाटी में जा रहे हैं। इन स्‍थानों पर हालत और भी खराब है। कई स्‍थानों पर लैंड स्‍लाइड जोन मुसाफिरों की परीक्षा ले र‍हे हैं।

 

You Might Also Like

96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

अजबपुर कला में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, आठ बीघा भूमि पर कार्रवाई

ग्राम सभाओं में सरकारी भूमि की होगी जांच 

अब बिना निशान होगी थायरॉयड सर्जरी, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में शुरू हुई आधुनिक सुविधा

किशोरी को बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

TAGGED: With Nanda Rajjat 2026 less than a year away
Web Editor October 5, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आपदा में गलत सूचना का प्रसार घातक : डीआईओ
Next Article आज दून के सिर चढ़कर बोलेगा ‘नोरा’ का जादू 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
देश-विदेश June 22, 2026
राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
उत्तराखंड June 22, 2026
एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर
उत्तराखंड June 22, 2026
MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई
उत्तराखंड June 22, 2026

Recent Posts

  • लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
  • राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
  • एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर
  • MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई
  • विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,279)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,141)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,636)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,560)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,396)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?