By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: ….और पहाड़ के रंग में रंगी कलेक्टर 
Share
Notification Show More
Latest News
दिवाली पर दून की हवा हुई पांच गुना जहरीली, घंटाघर का एक्यूआई 272
उत्तराखंड
जवानों के त्याग से रोशन हैं देशवासियों के घरों के दीये: धामी
उत्तराखंड
23 साल बाद फिर बाहर आया जेनी कांड का जिन्न
उत्तराखंड
नेलांग घाटी में फिर खिलने लगी दुर्लभ हिमालयन लिली, एक साल बाद 61 फीसदी पौधे सुरक्षित
Uncategorized
दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को सौगात, डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > ….और पहाड़ के रंग में रंगी कलेक्टर 
उत्तराखंड

….और पहाड़ के रंग में रंगी कलेक्टर 

Web Editor
Last updated: 2025/11/06 at 3:13 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

DM Swati Bhadoria Shines in Traditional Attire at Baikunth Chaturdashi Mela in Srinagar

श्रीनगर, 7 नवंबर 2025 : बैकुंठ चतुर्दशी मेले की रौनक इस बार तब और भी बढ़ गई, जब “मि उत्तराखंडी छौं” पहाड़ी परिधान प्रतियोगिता में पौड़ी की जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया पूरी तरह पहाड़ के लोक रंग में रंगी नजर आईं। पारंपरिक गढ़वाली वेशभूषा में सजी जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में पहुंचते ही लोगों का मन मोह लिया और पूरे परिसर में माटी की महक घोल दी। मेयर, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार से लेकर पार्षदों तक—सभी जनप्रतिनिधि भी पारंपरिक पोशाक में पहुंचे, जिससे पूरा आयोजन लोकसंस्कृति की एक जीवंत झांकी बन गया।

गुरुवार को गोला बाजार में आयोजित इस रंगीन कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। कुमाऊं-गढ़वाल की वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने अपनी माटी, अपनी पहचान और अपनी परंपराओं की अनूठी छटा बिखेर दी। लोकगीतों की धुन, रंग-बिरंगे परिधान और उत्साह से भरे चेहरे पूरे मेले में संस्कृति के उत्सव का संदेश दे रहे थे।

कार्यक्रम के तहत “स्वाणि नौनी, स्वाणु नौनु, द्वि झणां” प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें प्रतिभागियों ने न केवल परिधान, बल्कि अपने लोकजीवन के सहज भावों को भी मंच पर उतारा। मेयर आरती भंडारी ने कहा कि पारंपरिक वेशभूषा केवल कपड़े नहीं, बल्कि पूर्वजों की धरोहर और हमारी अस्मिता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं।

जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने गढ़वाली में कहा—“सुण दीदी, सुण भुली… मैं त अपण संस्कृति बचौंण चली।” उन्होंने पर्व-त्योहार, विवाह और विशेष अवसरों पर पहाड़ी वेशभूषा अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेले संस्कृति, सहभागिता और सामुदायिक एकता के प्रतीक हैं, और हमें वेशभूषा के साथ-साथ अपनी लोकभाषा, लोकनृत्य और पहाड़ी रसोई से भी जुड़ना चाहिए।

प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किए गए। स्वाणु नौनु (पुरुष वर्ग) में अभय, स्वाणि नौनी (महिला वर्ग) में सोनाली, द्वि झणां (युगल वर्ग) में रचित गर्ग एवं मारिषा पंवार, पार्षद वर्ग में रश्मि (महिला) और शुभम प्रभाकर (पुरुष), जबकि निगम कर्मचारी वर्ग में संजय राणा विजेता रहे।

जिलाधिकारी ने निर्णायकों अंबिका रावत, शेखर काला और सुधांशु को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश जोशी और सरिता उनियाल ने किया।

You Might Also Like

दिवाली पर दून की हवा हुई पांच गुना जहरीली, घंटाघर का एक्यूआई 272

जवानों के त्याग से रोशन हैं देशवासियों के घरों के दीये: धामी

23 साल बाद फिर बाहर आया जेनी कांड का जिन्न

दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को सौगात, डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी

गंगनानी में दर्दनाक हादसा: भागीरथी में समाई इनोवा, चार की मौत, दो लापता

Web Editor November 6, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रामनगर मांस प्रकरण: मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, हाईकोर्ट का सख्त, नैनीताल SSP तलब
Next Article शहीदों की नारियों को आवास के लिए अब मिलेंगे पाँच लाख : धामी 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दिवाली पर दून की हवा हुई पांच गुना जहरीली, घंटाघर का एक्यूआई 272
उत्तराखंड November 10, 2026
जवानों के त्याग से रोशन हैं देशवासियों के घरों के दीये: धामी
उत्तराखंड November 7, 2026
23 साल बाद फिर बाहर आया जेनी कांड का जिन्न
उत्तराखंड November 7, 2026
नेलांग घाटी में फिर खिलने लगी दुर्लभ हिमालयन लिली, एक साल बाद 61 फीसदी पौधे सुरक्षित
Uncategorized November 7, 2026

Recent Posts

  • दिवाली पर दून की हवा हुई पांच गुना जहरीली, घंटाघर का एक्यूआई 272
  • जवानों के त्याग से रोशन हैं देशवासियों के घरों के दीये: धामी
  • 23 साल बाद फिर बाहर आया जेनी कांड का जिन्न
  • नेलांग घाटी में फिर खिलने लगी दुर्लभ हिमालयन लिली, एक साल बाद 61 फीसदी पौधे सुरक्षित
  • दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को सौगात, डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,623)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,356)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,789)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,290)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,873)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?