By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: MDDA: अब हर महीने दो बार होगी जनसुनवाई, प्रथम और अंतिम सोमवार को समाधान दिवस
Share
Notification Show More
Latest News
टिहरी मेडिकल कॉलेज पर बढ़ी उम्मीदें
उत्तराखंड
MDDA: अब हर महीने दो बार होगी जनसुनवाई, प्रथम और अंतिम सोमवार को समाधान दिवस
उत्तराखंड
राष्ट्रपति भवन में चमकेगी उत्तराखण्ड की बेटी, ‘एट होम’ रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता का चयन
उत्तराखंड
पहले अच्छा इंसान बनें, फिर अच्छे अधिकारी’ : भूपेंद्र यादव
उत्तराखंड
छह साल बाद फिर खुला भारत-तिब्बत व्यापार का रास्ता, तकलाकोट पहुंचे भारतीय व्यापारी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > MDDA: अब हर महीने दो बार होगी जनसुनवाई, प्रथम और अंतिम सोमवार को समाधान दिवस
उत्तराखंड

MDDA: अब हर महीने दो बार होगी जनसुनवाई, प्रथम और अंतिम सोमवार को समाधान दिवस

Web Editor
Last updated: 2026/08/02 at 2:05 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 02 August 2026। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के लिए नई व्यवस्था लागू की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में अब प्रत्येक माह के प्रथम और अंतिम सोमवार को प्राधिकरण मुख्यालय में ‘समाधान दिवस’ आयोजित किया जाएगा। इस दौरान नागरिक अपनी शिकायतें और सुझाव सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे, जिनका नियमानुसार परीक्षण कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य केवल विकास परियोजनाओं को गति देना नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करना भी है। समाधान दिवस के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा, जिससे शिकायतों का निस्तारण अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी ढंग से हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन और जनसरोकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी सोच के तहत एमडीडीए ने यह पहल शुरू की है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा भी होगी।
एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि समाधान दिवस प्रत्येक माह के प्रथम एवं अंतिम सोमवार को प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक प्राधिकरण मुख्यालय, देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्राप्त शिकायतों और सुझावों का संबंधित विभागों के माध्यम से त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण कराया जाएगा। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समाधान दिवस में प्राप्त मामलों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करें।
एमडीडीए के अनुसार लंबे समय से भवन मानचित्र स्वीकृति, अवैध निर्माण, भूमि संबंधी विवाद, विकास कार्यों और अन्य प्रशासनिक मामलों को लेकर नागरिक शिकायतें करते रहे हैं। अब समाधान दिवस के माध्यम से लोगों को एक निश्चित मंच और समय मिलेगा, जहां उनकी समस्याएं सीधे सुनी जाएंगी और उन पर कार्रवाई की जाएगी।
प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे समाधान दिवस का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और निर्धारित तिथि व समय पर अपनी शिकायतें एवं सुझाव प्रस्तुत करें। एमडीडीए का मानना है कि यह व्यवस्था न केवल जनसुनवाई प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाएगी, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास को भी मजबूत करेगी।

कब और कहां होगा समाधान दिवस?

आयोजन: प्रत्येक माह के प्रथम एवं अंतिम सोमवार
समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
स्थान: एमडीडीए मुख्यालय, देहरादून
किन मामलों की होगी सुनवाई: भवन मानचित्र, अवैध निर्माण, भूमि संबंधी शिकायतें, विकास कार्य और अन्य प्रशासनिक समस्याएं।

You Might Also Like

टिहरी मेडिकल कॉलेज पर बढ़ी उम्मीदें

राष्ट्रपति भवन में चमकेगी उत्तराखण्ड की बेटी, ‘एट होम’ रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता का चयन

पहले अच्छा इंसान बनें, फिर अच्छे अधिकारी’ : भूपेंद्र यादव

छह साल बाद फिर खुला भारत-तिब्बत व्यापार का रास्ता, तकलाकोट पहुंचे भारतीय व्यापारी

अवैध प्लाटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, चार बीघा की कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील

TAGGED: MDDA Launches Samadhan Diwas for Public Grievance Redressal in Dehradun
Web Editor August 2, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राष्ट्रपति भवन में चमकेगी उत्तराखण्ड की बेटी, ‘एट होम’ रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता का चयन
Next Article टिहरी मेडिकल कॉलेज पर बढ़ी उम्मीदें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

टिहरी मेडिकल कॉलेज पर बढ़ी उम्मीदें
उत्तराखंड August 2, 2026
MDDA: अब हर महीने दो बार होगी जनसुनवाई, प्रथम और अंतिम सोमवार को समाधान दिवस
उत्तराखंड August 2, 2026
राष्ट्रपति भवन में चमकेगी उत्तराखण्ड की बेटी, ‘एट होम’ रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता का चयन
उत्तराखंड August 2, 2026
पहले अच्छा इंसान बनें, फिर अच्छे अधिकारी’ : भूपेंद्र यादव
उत्तराखंड August 1, 2026

Recent Posts

  • टिहरी मेडिकल कॉलेज पर बढ़ी उम्मीदें
  • MDDA: अब हर महीने दो बार होगी जनसुनवाई, प्रथम और अंतिम सोमवार को समाधान दिवस
  • राष्ट्रपति भवन में चमकेगी उत्तराखण्ड की बेटी, ‘एट होम’ रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता का चयन
  • पहले अच्छा इंसान बनें, फिर अच्छे अधिकारी’ : भूपेंद्र यादव
  • छह साल बाद फिर खुला भारत-तिब्बत व्यापार का रास्ता, तकलाकोट पहुंचे भारतीय व्यापारी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,647)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,502)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,996)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,920)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,743)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?