By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: समूह ‘ग’ के 1.20 लाख कर्मचारियों को हर साल देना होगा संपत्ति का ब्यौरा
Share
Notification Show More
Latest News
देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
उत्तराखंड
सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी
Uncategorized
रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द
उत्तराखंड
ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल
उत्तराखंड
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > समूह ‘ग’ के 1.20 लाख कर्मचारियों को हर साल देना होगा संपत्ति का ब्यौरा
उत्तराखंड

समूह ‘ग’ के 1.20 लाख कर्मचारियों को हर साल देना होगा संपत्ति का ब्यौरा

Web Editor
Last updated: 2026/10/04 at 4:19 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

समूह ‘ग’ के 1.20 लाख कर्मचारियों को हर साल देना होगा संपत्ति का ब्यौरा

पांच साल में एक बार विवरण देने की व्यवस्था खत्म, कर्मचारी आचरण नियमावली में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी

चंपावत, लोकसत्य। उत्तराखंड में समूह ‘ग’ के कर्मचारियों को अब हर साल अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण देना होगा। पहले इन कर्मचारियों के लिए पांच साल में एक बार संपत्ति का ब्यौरा देने का प्रावधान था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में रविवार को बनबसा में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कर्मचारी आचरण नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इस फैसले से प्रदेश के 1,20,108 कर्मचारी प्रभावित होंगे।सरकार के इस निर्णय के बाद समूह ‘ग’ के कर्मचारियों को भी समूह ‘क’ और ‘ख’ की तरह नियमित रूप से अपनी संपत्ति का विवरण निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराना होगा। इसके तहत कर्मचारियों को प्रत्येक वर्ष अपनी चल और अचल संपत्ति की जानकारी देनी होगी। इससे कर्मचारियों की संपत्ति संबंधी जानकारी नियमित रूप से अपडेट रखने में मदद मिलेगी।

 

पांच साल के बजाय अब हर साल देनी होगी जानकारी

अब तक समूह ‘ग’ के कर्मचारियों को पांच साल में एक बार संपत्ति का विवरण देना होता था। कैबिनेट की मंजूरी के बाद यह व्यवस्था बदल जाएगी। नए नियम लागू होने पर कर्मचारियों को हर साल संपत्ति का ब्यौरा देना अनिवार्य होगा। बजट के अनुसार एक अप्रैल 2025 तक प्रदेश में समूह ‘ग’ के 1,20,108 पद भरे हुए थे। ऐसे में यह फैसला बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों पर लागू होगा।

सचिव गोपन शैलेश बगोली ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारी आचरण नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

गौरतलब है कि राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार देहरादून और गैरसैंण से बाहर चंपावत के बनबसा में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 24 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इनमें प्रशासनिक व्यवस्था और विभिन्न विभागों से जुड़े फैसले भी शामिल रहे।

 

अन्य फैसले भी लिए गए

कैबिनेट ने पहाड़ी क्षेत्रों के कुक्कुट पालकों को फीड पर सब्सिडी देने का निर्णय लिया। यह सहायता डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के वेलफेयर अकाउंट में भेजी जाएगी। इसके अलावा पशुपालन, मत्स्य और डेयरी विकास विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा युवाओं से जुड़े प्रस्तावों पर भी निर्णय लिए गए।

बॉक्स: टीडीसी को 66.29 करोड़ रुपये

ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पंतनगर के विस्तार के लिए उत्तराखंड सीड्स एंड तराई डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (टीडीसी) को 66.2916 करोड़ रुपये की अवशेष धनराशि जारी करने को मंजूरी दी गई। यह धनराशि कॉरपोरेशन की कार्ययोजना के अनुसार निर्माण और अन्य निर्धारित कार्यों पर खर्च होगी।

 

बॉक्स: डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा
कैबिनेट ने सीनियर और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब उन्हें करीब 75 हजार रुपये प्रतिमाह के बजाय एक लाख रुपये से अधिक स्टाइपेंड मिलेगा। इससे डॉक्टरों को कम से कम 25 हजार रुपये प्रतिमाह का लाभ होगा। डॉक्टर लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

You Might Also Like

देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल

रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द

ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन

TAGGED: Uttarakhand Group C Employees Must Submit Annual Property Details
Web Editor October 4, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड के डिजिटल ब्रांड एंबेसेडर बनें युवा: धामी
Next Article पहली बार सर्दियों में भी खुलेगी नेलांग घाटी, एक दिसंबर से पर्यटकों को मिलेगा प्रवेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
उत्तराखंड October 15, 2026
सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी
Uncategorized October 15, 2026
रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द
उत्तराखंड October 13, 2026
ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल
उत्तराखंड October 13, 2026

Recent Posts

  • देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
  • सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी
  • रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द
  • ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल
  • उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (13,204)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (12,471)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (11,827)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (11,393)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (11,238)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?