किशोरी को बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
Champawat, 06 May 2026। सहेली की मेंहदी में गई एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद जब उसने अपने घर फोन करने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर उसके हाथ पैर बांधे और कमरे में ताला लगाकर चले गए। बाद में पुलिस ने उसे मुक्त कराया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबिक दो फरार हैं।
Leave a comment
Leave a comment




