By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: छह साल बाद फिर खुला भारत-तिब्बत व्यापार का रास्ता, तकलाकोट पहुंचे भारतीय व्यापारी
Share
Notification Show More
Latest News
पहले अच्छा इंसान बनें, फिर अच्छे अधिकारी’ : भूपेंद्र यादव
उत्तराखंड
छह साल बाद फिर खुला भारत-तिब्बत व्यापार का रास्ता, तकलाकोट पहुंचे भारतीय व्यापारी
उत्तराखंड
अवैध प्लाटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, चार बीघा की कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील
उत्तराखंड
पहली बार ‘लाइव हार्ट’ लेकर दौड़ी वंदे भारत
देश-विदेश
MDDA : धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों का घर का सपना साकार, डिजिटल लॉटरी से फ्लैट आवंटित
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > छह साल बाद फिर खुला भारत-तिब्बत व्यापार का रास्ता, तकलाकोट पहुंचे भारतीय व्यापारी
उत्तराखंड

छह साल बाद फिर खुला भारत-तिब्बत व्यापार का रास्ता, तकलाकोट पहुंचे भारतीय व्यापारी

Web Editor
Last updated: 2026/08/01 at 4:17 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Dehradun, 01 August 2026। करीब छह वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भारत-तिब्बत व्यापार ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को भारतीय व्यापारियों का पहला दल लिपुलेख दर्रा पार कर तिब्बत के तकलाकोट के लिए रवाना हुआ। सुबह लगभग 10:15 बजे 16 व्यापारियों और उनके चार सहायकों सहित कुल 20 लोगों को भारतीय अधिकारियों ने औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर चीनी अधिकारियों को सौंपा, जिसके बाद उन्होंने तिब्बत की सीमा में प्रवेश किया।

कोरोना महामारी के चलते वर्ष 2020 से यह ऐतिहासिक सीमापार व्यापार पूरी तरह ठप था। व्यापार दोबारा शुरू होने से सीमांत क्षेत्र के व्यापारियों में उत्साह लौट आया है। पहला दल तकलाकोट पहुंचकर अपने पुराने व्यापारिक प्रतिष्ठानों और गोदामों को फिर से व्यवस्थित करेगा।

हालांकि व्यापारियों की यात्रा पहले अगस्त के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित थी, लेकिन तकलाकोट प्रशासन ने दुकान और गोदामों की कमी का हवाला देते हुए इसे कुछ समय के लिए टाल दिया था। बाद में तिब्बती प्रशासन की ओर से अनुमति मिलने के बाद एक अगस्त से भारतीय व्यापारियों के प्रवेश का रास्ता साफ हो गया।

पहले दल में वे व्यापारी शामिल हैं, जिनकी दुकानें और गोदाम तकलाकोट में पहले से मौजूद हैं। वर्ष 2019 के व्यापार सीजन के दौरान रखा गया उनका सामान भी अब तक वहीं सुरक्षित है। व्यापार बहाल होने से सीमांत क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलने और वर्षों से प्रभावित पारंपरिक भारत-तिब्बत व्यापार को फिर गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

You Might Also Like

पहले अच्छा इंसान बनें, फिर अच्छे अधिकारी’ : भूपेंद्र यादव

अवैध प्लाटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, चार बीघा की कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील

MDDA : धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों का घर का सपना साकार, डिजिटल लॉटरी से फ्लैट आवंटित

नैनीताल की माल रोड बनेगी ‘साइलेंस जोन’, 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान

अब मोबाइल बैट्री की लाइफ होगी लम्बी 

TAGGED: 16 Indian Traders Cross Lipulekh Pass, India-Tibet Trade Resumes After Six Years
Web Editor August 1, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अवैध प्लाटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, चार बीघा की कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील
Next Article पहले अच्छा इंसान बनें, फिर अच्छे अधिकारी’ : भूपेंद्र यादव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पहले अच्छा इंसान बनें, फिर अच्छे अधिकारी’ : भूपेंद्र यादव
उत्तराखंड August 1, 2026
छह साल बाद फिर खुला भारत-तिब्बत व्यापार का रास्ता, तकलाकोट पहुंचे भारतीय व्यापारी
उत्तराखंड August 1, 2026
अवैध प्लाटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, चार बीघा की कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील
उत्तराखंड August 1, 2026
पहली बार ‘लाइव हार्ट’ लेकर दौड़ी वंदे भारत
देश-विदेश August 1, 2026

Recent Posts

  • पहले अच्छा इंसान बनें, फिर अच्छे अधिकारी’ : भूपेंद्र यादव
  • छह साल बाद फिर खुला भारत-तिब्बत व्यापार का रास्ता, तकलाकोट पहुंचे भारतीय व्यापारी
  • अवैध प्लाटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, चार बीघा की कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील
  • पहली बार ‘लाइव हार्ट’ लेकर दौड़ी वंदे भारत
  • MDDA : धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों का घर का सपना साकार, डिजिटल लॉटरी से फ्लैट आवंटित

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,647)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,502)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,996)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,920)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,743)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?