By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एंटी वायरस अपलोड करने दिया तो कर्मचारी ने खाते से उडाए 23 लाख
Share
Notification Show More
Latest News
बाढ़ के साथ बदलते मौसम का सामना करेंगे आशियाने
उत्तराखंड
उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह
उत्तराखंड
टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल
उत्तराखंड
गड्ढामुक्त सड़कों के लिए सड़कों पर उतरा सरकारी अमला
उत्तराखंड
कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > एंटी वायरस अपलोड करने दिया तो कर्मचारी ने खाते से उडाए 23 लाख
Uncategorizedक्राइम

एंटी वायरस अपलोड करने दिया तो कर्मचारी ने खाते से उडाए 23 लाख

Web Editor
Last updated: 2024/03/03 at 6:14 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून: एंटी वायरस अपलोड करने के लिए आफिस कर्मचारी को मोबाइल फोन देना कारोबारी को भारी पड़ गया। कर्मचारी ने उनके बैंक खाते से 23 लाख 70 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए और फरार हो गया। कारोबारी की तहरीर पर वसंत विहार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

राहुल अग्रवाल निवासी कांवली वसंत विहार ने बताया कि उनका जीएमएस रोड पर अग्रवाल इंटरप्राइसेज नाम से आफिस है, जहां से सर्जिकल के सामान का कारोबार होता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके आफिस में स्वागतम पात्रा निवासी बी-190 समर पार्क नियानिया इंदौर (मध्य प्रदेश) वर्तमान निवासी कांवली गांव पिछले आठ महीने से कार्य कर रहा था।

शुक्रवार को उनके मोबाइल फोन में वायरस आ गया था, इसलिए उन्होंने स्वागतम को अपना मोबाइल फोन देकर उसमें एंटी वायरस अपलोड कराने को कहा। इस काम के लिए स्वागतम आफिस से उनकी स्कूटी भी ले गया। शाम को राहुल को चला कि उनके यस बैंक के खाते से 23 लाख 70 हजार रुपये स्वागतम ने अपने खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं। उससे संपर्क भी नहीं हो पा रहा था।

आरोपित कर्मचारी कारोबारी का मोबाइल फोन व स्कूटी भी लेकर फरार हो गया। वसंत विहार के थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है। आरोपित अपने समस्त दस्तावेज भी साथ ले गया है। कारोबारी ने उसका पुलिस सत्यापन भी नहीं कराया था।

You Might Also Like

450 साल बदलेगा दुनिया का नक्शा

भारी बारिश के बीच भूस्खलन का खतरा: दो दिन के लिए चारधाम यात्रा रोकी 

मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी

96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

अजबपुर कला में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, आठ बीघा भूमि पर कार्रवाई

TAGGED: fraud
Web Editor March 3, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भारी बर्फबारी से गंगोत्री, बदरीनाथ और तवाघाट-लिपुलेख मार्ग अवरुद्ध
Next Article बदरीनाथ-केदारनाथ में जल्द शुरू होगें अस्पताल : डा. आर राजेश कुमार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बाढ़ के साथ बदलते मौसम का सामना करेंगे आशियाने
उत्तराखंड September 25, 2026
उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह
उत्तराखंड September 24, 2026
टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल
उत्तराखंड September 24, 2026
गड्ढामुक्त सड़कों के लिए सड़कों पर उतरा सरकारी अमला
उत्तराखंड September 24, 2026

Recent Posts

  • बाढ़ के साथ बदलते मौसम का सामना करेंगे आशियाने
  • उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह
  • टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल
  • गड्ढामुक्त सड़कों के लिए सड़कों पर उतरा सरकारी अमला
  • कोयले की तपिश और हरियाली की बयार, गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,461)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,365)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,924)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,766)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,741)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?