By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: वैकल्पिक ऊर्जा स्त्रोतों पर देना होगा ध्यानः डा. धन सिंह रावत
Share
Notification Show More
Latest News
सेब की लालिमा पर संकट के बादल
उत्तराखंड
राष्ट्रीय युवा दिवस पर दिया नशामुक्त समाज का संदेश 
उत्तराखंड
अब घर बैठे मिलेगी सत्यापित खतौनी, छह वेब पोर्टलों से राजस्व सेवाएं हुईं पूरी तरह ऑनलाइन
उत्तराखंड
मौसम पूर्वानुमान को मिलेगी नई सटीकता
उत्तराखंड
उत्तराखंड में इस साल होगी गुलदार की वैज्ञानिक गणना
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > वैकल्पिक ऊर्जा स्त्रोतों पर देना होगा ध्यानः डा. धन सिंह रावत
Uncategorized

वैकल्पिक ऊर्जा स्त्रोतों पर देना होगा ध्यानः डा. धन सिंह रावत

Web Editor
Last updated: 2023/04/24 at 3:05 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संकट से निपटने के लिये परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों को छोड़कर वैकल्पिक ऊर्जा स्त्रोतों को विकसित करने की आवश्यकता है। तभी हम वर्ष 2050 तक ‘नेट जीरो’ का लक्ष्य हासिल कर सकेंगे। इसलिए यह समय की मांग है कि वैकल्पिक ऊर्जा के विकास व संरक्षण पर अनुसंधान हो। इस महत्वपूर्ण पहल में आम नागरिकों को शामिल कर उन्हें भी ऊर्जा के स्वच्छ और हरित रूपों को अपनाने के लिये जागरूक करना होगा।

यह बात कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने इंडियन ऑयल कार्पोरेशन द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैट्रोलियम देहरादून में आयोजित सक्षम-2023 अभियान के शुभारम्भ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। अभियान के शुभारम्भ अवसर पर डा. रावत ने ‘ऊर्जा संरक्षण-नेट जीरो की ओर’ विषय को रेखांकित करते हुये कहा कि यह दौर परम्परागत ऊर्जा पर निर्भरता खत्म कर वैकल्पिक ऊर्जा स्त्रोतों को और विकसित करने का है ताकि आने वाले समय में देश ऊर्जा संकट से आसानी से निपट सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संकट से बचने के लिये यह बेहद जरूरी है। कैबिनेट मंत्री डा. रावत ने कहा कि बढ़ती आबादी के कारण देशभर में ऊर्जा की मांग बढ़ती जा रही है, जिस कारण पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोतों का बड़े पैमाने पर दोहन हो रहा है, जो कि हमारे पास बहुत सीमित हैं। इसके लिये हमें सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, पनबिजली ऊर्जा आदि क्षेत्रों में काम कर ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना होगा। इस अवसर पर डा. रावत ने तेल एवं गैस उद्योग के अधिकारी, डीलर एवं वितरक, उद्योग के प्रतिनिधि, गैर सरकारी संगठन एवं छात्र-छात्राओं को पेट्रोलियम संरक्षण की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर आईआईपी के निदेशक अंजन रे ने वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा इससे कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी और नेट जीरो का लक्ष्य जल्द से जल्द हासिल हो सकेगा। वहीं डॉ. सुनील पाठक ने कई नई पहलों की जानकारी दी थी। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के मंडल रिटेल सेल्स प्रमुख, देहरादून प्रभात कुमार वर्मा ने सक्षम-2023 के एजेंडे और उत्तराखंड में की जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सक्षम-2023 अभियान प्रदेशभर में 08 मई 2023 तक चलाया जायेगा। इसके माध्यम से आम लोगों को ऊर्जा के स्वच्छ और हरित रूपों को अपनाने के लिये जागरूक किया जायेगा। इस अवसर छात्रों द्वारा वाकॉथान भी किया गया।

इस अवसर पर बीपीसीएल के टीएम निशांत कुमार, एचपीसीएल के डीजीएम दीपक कौशिक सहित विभिन्न उद्योगों एवं एनजीओ के प्रतिनिधि, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम एवं हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के डीलर एवं वितरक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

You Might Also Like

हिमालय  के आंगन में हौसले की परीक्षा ,आदि कैलाश में इतिहास रचा

सेटेलाइट मैपिंग पर आधारित है दून का मास्टर प्लान 2041

सोशल मीडिया पर नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड में दोष सिद्धि दर राष्ट्रीय औसत से दोगुनी

भारत-चीन युद्ध के दौरान खाली हुए जादूंग में अब रात बिताएंगे सैलानी 

Web Editor April 24, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केंद्रीय विद्यालय बीरपुर का संभागीय विज्ञान प्रदर्शनी में शानदार प्रदर्शन
Next Article भाजपा 15 मई से प्रदेश में शुरू करेगी जन संवाद अभियान: भट्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेब की लालिमा पर संकट के बादल
उत्तराखंड January 13, 2026
राष्ट्रीय युवा दिवस पर दिया नशामुक्त समाज का संदेश 
उत्तराखंड January 12, 2026
अब घर बैठे मिलेगी सत्यापित खतौनी, छह वेब पोर्टलों से राजस्व सेवाएं हुईं पूरी तरह ऑनलाइन
उत्तराखंड January 11, 2026
मौसम पूर्वानुमान को मिलेगी नई सटीकता
उत्तराखंड January 11, 2026

Recent Posts

  • सेब की लालिमा पर संकट के बादल
  • राष्ट्रीय युवा दिवस पर दिया नशामुक्त समाज का संदेश 
  • अब घर बैठे मिलेगी सत्यापित खतौनी, छह वेब पोर्टलों से राजस्व सेवाएं हुईं पूरी तरह ऑनलाइन
  • मौसम पूर्वानुमान को मिलेगी नई सटीकता
  • उत्तराखंड में इस साल होगी गुलदार की वैज्ञानिक गणना

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,926)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,855)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,351)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,210)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,140)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?