By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तरकाशी के वरुणावत पर्वत से भूस्खलन, कई वाहन मलबे में दबे, कई परिवार धर्मशाला में शिफ्ट
Share
Notification Show More
Latest News
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > उत्तरकाशी के वरुणावत पर्वत से भूस्खलन, कई वाहन मलबे में दबे, कई परिवार धर्मशाला में शिफ्ट
Uncategorized

उत्तरकाशी के वरुणावत पर्वत से भूस्खलन, कई वाहन मलबे में दबे, कई परिवार धर्मशाला में शिफ्ट

Web Editor
Last updated: 2024/08/28 at 3:11 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

उत्तरकाशी: जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा के बाद रात करीब पौने दो बजे वरुणावत की तलहटी में स्थित गोफियारा जल संस्थान कालोनी व स्टोर के निकट पहाड़ी से भूस्खलन होने से काफी मात्रा में पत्थर व मलबा आने से हड़कंप मच गया। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग व गोफियारा कालोनी में सड़कों पर खड़े कई वाहन मलबे में दब गए हैं। वाहन स्थानीय लोगों के बताए जा रहे हैं। फिलहाल जनहानि की सूचना नहीं है।

भटवाड़ी रोड व जलसंस्थान कालोनी के निकट रहने वाले एक दर्जन से अधिक परिवारों को काली कमली धर्मशाला में शिफ्ट किया गया है। जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट एवं अन्य अधिकारी, जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र से स्थिति पर नजर रख हुए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि भूस्खलन से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। एसडीआएफ व प्रशासन की टीम प्रभावित क्षेत्र में मौजूद है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। साथ ही किसी भी संभावित स्थिति से निपटने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक कहीं से जन हानि की सूचना नहीं है। नगर क्षेत्र में गोफियारा नाले के निकट तथा अन्य जगहों पर सड़कों पर जमा मलबे को हटाया जा रहा है।

रात तीन बजे जिलाधिकारी बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुख्यालय क्षेत्र के गोफ़ियारा में अत्यधिक वर्षा होने के कारण भूस्खलन हुआ है। प्रभावित क्षेत्र से कुछ लोगों को धर्मशाला में शिफ्ट किया गया है। सड़क किनारे खड़े कुछ वाहन में दब गए हैं, मलबा हटाने का कार्य निरंतर जारी है। स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने भी मौके पर पंहुचकर लोगों से अलर्ट रहते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। बताया कि उत्तरकाशी से तेखला की ओर ट्रैफिक को जीरो जोन किया गया है, यातायात को मनेरा बाईपास की ओर से डायवर्ट किया गया है। पुलिस टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं।

You Might Also Like

यूट्यूब चैनल की भ्रामक खबर पर कार्रवाई की मांग, अस्पताल करेगा 5 करोड़ का मानहानि दावा

यमुनोत्री रोपवे परियोजना का एलाइनमेंट बदलने की तैयारी

पर्यटन उद्योग को 65% कोटा, कमर्शियल सिलेंडरों की नई व्यवस्था लागू

उत्तराखंड में 2 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि परती

एआई से बदली ग्राम सरकार की तस्वीर: उत्तराखंड की 5300 से ज्यादा पंचायतें हुईं स्मार्ट

TAGGED: Landslide from Varunavat mountain in Uttarkashi, many vehicles buried under debris
Web Editor August 28, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विधायक के खिलाफ तहरीर देने वाले युवकों पर दर्ज हुआ मुकदमा
Next Article देहरादून के पास हादसे में बाइक सवार रुद्रप्रयाग निवासी दो युवकों की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड April 15, 2026
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड April 15, 2026

Recent Posts

  • मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,109)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,996)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,502)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,376)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,285)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?