By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: यात्रा प्राधिकरण बनाने के लिए सभी प्रक्रियाएं 30 जनवरी 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश
Share
Notification Show More
Latest News
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में जैनिथ-2026 का धमाकेदार आगाज, प्रियंका मेहर और डीजे निक ने बांधा समा
उत्तराखंड
एशियन हाईवे से कनेक्ट होगा बनबसा लैंड पोर्ट, सीमावर्ती इलाकों को मिलेगा ग्लोबल लिंक
उत्तराखंड
युवाओं को “जॉब सीकर” नहीं “जॉब क्रिएटर” बनने का आह्वान, गुरुग्राम में सीएम धामी का संदेश
उत्तराखंड
हीट वेव का असर: देहरादून में स्कूल-आंगनवाड़ी बंद, प्रशासन अलर्ट मोड में
उत्तराखंड
कमजोर मानसून के संकेत, सामान्य से कम बारिश की आशंका
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > यात्रा प्राधिकरण बनाने के लिए सभी प्रक्रियाएं 30 जनवरी 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश
Uncategorized

यात्रा प्राधिकरण बनाने के लिए सभी प्रक्रियाएं 30 जनवरी 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश

Web Editor
Last updated: 2024/12/20 at 8:02 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के दृष्टिगत इनकी धारण क्षमता बढ़ाने की दिशा में प्रयास किये जाएं। उत्तराखण्ड की आगामी चारधाम यात्रा के सफल संचालन और सुगम बनाने के लिए अभी से पूरी तैयारियां की जाए। चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए यात्रा प्राधिकरण बनाने के लिए सभी प्रक्रियाएं 30 जनवरी, 2025 तक पूर्ण की जाएं। 15 जनवरी तक चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों और हितधारकों के साथ बैठक कर उनके सुझाव लिए जाएं। तीर्थ पुरोहितों और स्टेक होल्डरों से सुझाव लेकर यात्रा प्रबंधन के लिए जो अच्छा हो सकता है, वह किया जाए। सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी का बेहतर इस्तेमाल करते हुए यात्रा पंजीकरण की व्यवस्था मजबूत की जाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के इन चारों धामों की यात्रा राज्य के मान और सम्मान से जुड़ी यात्रा है। उन्होंने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रियों की हर प्रकार की सुविधा, यातायात प्रबंधन, अवस्थापना सुविधाओं के विकास के दृष्टिगत धामों की धारण क्षमता, यात्रा मार्गों पर विभिन्न व्यवस्थाओं और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अभी से पूरी तैयारियां की जाए। गत वर्ष चारधाम यात्रा में अत्यधिक श्रद्धालुओं का आगमन हुआ था।इसके बेहतर के लिए भी अभी से पूरी योजना बनाकर कार्य किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि चारधाम यात्रा मार्गों पर जिन स्थानों पर वाहनों को रोकने की व्यवस्था हो, उन स्थानों पर पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था के साथ ही होटल, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता और अन्य सभी मूलभूत आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि चारों धामों के आस-पास के पौराणिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के शीतकालीन प्रवास स्थलों पर यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किये जाएं। शीतकालीन यात्रा के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं बनने से चारधाम यात्रा के दौरान भी इससे व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य के इन चारों धामों के शीतकालीन प्रवास स्थलों के आस-पास के पौराणिक क्षेत्रों के विकास के साथ ही पंच बद्री और पंच केदार के महत्व के बारे में भी व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए और इनका सुनियोजित विकास भी किया जाए।

इस अवसर पर भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक के निदेशक प्रो. धीरज शर्मा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से गत वर्षों में चारधाम यात्रा के दौरान आई प्रमुख कठिनाइयों और उनके समाधान के लिए क्या उपाय किये जा सकते हैं? चारधाम यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन और पंजीकरण व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जानकारी दी।

बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगोली, श्री सचिव कुर्वे, विशेष कार्याधिकारी पर्यटन विभाग श्री भाष्कर खुल्बे, अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए.पी अंशुमन उपस्थित थे।

You Might Also Like

चारधाम यात्रा : पीएम मोदी के ‘पांच मूल मंत्र’

केदारनाथ के कपाट खुलते ही शिखर पर आस्था, उमड़े भक्त सीएम ने किए दर्शन

यूट्यूब चैनल की भ्रामक खबर पर कार्रवाई की मांग, अस्पताल करेगा 5 करोड़ का मानहानि दावा

यमुनोत्री रोपवे परियोजना का एलाइनमेंट बदलने की तैयारी

पर्यटन उद्योग को 65% कोटा, कमर्शियल सिलेंडरों की नई व्यवस्था लागू

TAGGED: 2025, Instructions to complete all the processes for making travel authorization by January 30
Web Editor December 20, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सम्मान समारोह में प्रतीक के तौर पर दी जाएंगी स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार वस्तुुएं
Next Article ओलंपिक में योग अभियान, उत्तराखंड से चढे़गा परवान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में जैनिथ-2026 का धमाकेदार आगाज, प्रियंका मेहर और डीजे निक ने बांधा समा
उत्तराखंड April 27, 2026
एशियन हाईवे से कनेक्ट होगा बनबसा लैंड पोर्ट, सीमावर्ती इलाकों को मिलेगा ग्लोबल लिंक
उत्तराखंड April 27, 2026
युवाओं को “जॉब सीकर” नहीं “जॉब क्रिएटर” बनने का आह्वान, गुरुग्राम में सीएम धामी का संदेश
उत्तराखंड April 26, 2026
हीट वेव का असर: देहरादून में स्कूल-आंगनवाड़ी बंद, प्रशासन अलर्ट मोड में
उत्तराखंड April 26, 2026

Recent Posts

  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय में जैनिथ-2026 का धमाकेदार आगाज, प्रियंका मेहर और डीजे निक ने बांधा समा
  • एशियन हाईवे से कनेक्ट होगा बनबसा लैंड पोर्ट, सीमावर्ती इलाकों को मिलेगा ग्लोबल लिंक
  • युवाओं को “जॉब सीकर” नहीं “जॉब क्रिएटर” बनने का आह्वान, गुरुग्राम में सीएम धामी का संदेश
  • हीट वेव का असर: देहरादून में स्कूल-आंगनवाड़ी बंद, प्रशासन अलर्ट मोड में
  • कमजोर मानसून के संकेत, सामान्य से कम बारिश की आशंका

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,127)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,015)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,524)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,400)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,302)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?