नई दिल्ली : आखिरकार भारत और पाकिस्तान के बीच युद़ध विराम हो गया है। आज दोपहर बार करीब साढे तीन बजे दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) के बीच हुई वार्ता के बाद दोनों पक्षों में यहि सहमति बनी।
पिछले माह 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम मेंपाक परस्त आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों की हत्या करद दी थी। इसके बाद भारत ने छह अप्रैल को जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और गुलाम कश्मीर में नौ शहरों को निशाना बना कई आतंकवादियों को मार गिराया। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे वाली कार्रवाई से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था।
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के इंस्ट्रक्शन दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12:00 बजे फिर से बात करेंगे।