देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित की जा रही है। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी सुचारु तौर पर संचालित की जा रही हैं। अपने एक्स हैडिल पर उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा है कि किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
दरअसल भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान सुबह अफवाह उडी की केदारनाथ के लिए हेली सेवा बंद कर दी गई है। बाद में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इसका कारण खराब मौसम था। मौसम ठीक होते ही उडाने सुचारु तौर पर संचालित की गईं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चार धाम यात्रा सफलता से संचालित की जा रही है। अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु धामों के दर्शन कर चुके हैं। श्री केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी पूरी तरह से संचालित हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफ़वाह पर ध्यान न दें। प्रदेश सरकार आपके यात्रा अनुभव को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। किसी भी जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1364 और 0135-1364 पर कॉल कर सकते हैं।