By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मनी बैक” प्लास्टिक योजना से बदलेगी तस्वीर, पूरे प्रदेश में लागू होगा नया मॉडल
Share
Notification Show More
Latest News
चार साल में बदला उत्तराखंड का चेहरा, विकास की नई इबारत लिख रही धामी सरकार
उत्तराखंड
अब ‘नॉलेज’ भी होगी GDP का हिस्सा!
उत्तराखंड
हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर उत्साह, 54 हजार श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
उत्तराखंड
गंगोत्री घाटी में हाईटेक निगरानी की तैयारी, आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट
उत्तराखंड
कोटद्वार में बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक, एक सप्ताह में 150 लोग पहुंचे अस्पताल
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मनी बैक” प्लास्टिक योजना से बदलेगी तस्वीर, पूरे प्रदेश में लागू होगा नया मॉडल
उत्तराखंड

मनी बैक” प्लास्टिक योजना से बदलेगी तस्वीर, पूरे प्रदेश में लागू होगा नया मॉडल

Web Editor
Last updated: 2026/04/19 at 2:00 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून, 19 April 2026। चारधाम यात्रा को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने इस बार एक बड़ा और व्यावहारिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर “मनी बैक” प्लास्टिक योजना को पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा, जो इस अभियान की सबसे अहम कड़ी बनकर उभरेगी। इस योजना के तहत श्रद्धालु और आम लोग प्लास्टिक बोतल या कचरा जमा करने पर निर्धारित राशि वापस प्राप्त कर सकेंगे, जिससे प्लास्टिक फेंकने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब हर दुकान पर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट अनिवार्य होगा। दुकानदारों को प्लास्टिक संग्रह और निस्तारण की जिम्मेदारी दी जाएगी, जिससे स्थानीय स्तर पर ही कचरे का प्रबंधन सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही डिजिटल डिपॉजिट रिफंड सिस्टम भी लागू किया जाएगा, जिसे जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मिलकर संचालित करेंगे।
यात्रा मार्ग पर प्लास्टिक बोतलों के उपयोग को कम करने के लिए जगह-जगह वाटर एटीएम और आरओ प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इससे श्रद्धालुओं को साफ पेयजल आसानी से मिलेगा और सिंगल यूज प्लास्टिक पर निर्भरता घटेगी। मुख्यमंत्री ने कूड़ा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं, जिससे नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो सके।
तकनीक के इस्तेमाल को भी इस अभियान का मजबूत आधार बनाया गया है। चारधाम यात्रा मार्ग पर ड्रोन के जरिए कूड़ा और प्लास्टिक वेस्ट की निगरानी की जाएगी। साथ ही एक अत्याधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित होगा, जो पूरे सिस्टम पर नजर रखेगा। QR कोड आधारित फीडबैक प्रणाली और क्विक रिस्पॉन्स टीम भी यात्रियों को त्वरित सहायता प्रदान करेंगी।
सरकार ने सफाई और अपशिष्ट प्रबंधन के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। यात्रा मार्ग पर 37 एमआरएफ सेंटर, 299 कम्पोस्ट पिट, 38 प्लास्टिक कम्पैक्टर मशीनें और 266 कचरा परिवहन वाहन तैनात किए गए हैं। इसके अलावा स्पेशलाइज्ड मैनपावर और बड़ी संख्या में पर्यावरण मित्रों की तैनाती की गई है, ताकि मार्ग, बाजार और घाट स्वच्छ बने रहें।
इस पहल में जनभागीदारी को भी विशेष महत्व दिया गया है। ग्राम पंचायतों, स्वयंसेवी संस्थाओं, एनसीसी कैडेट्स और महिला मंगल दलों को अभियान से जोड़ा जाएगा।
सरकार का लक्ष्य है कि चारधाम यात्रा को न केवल प्लास्टिक मुक्त बल्कि पूरी तरह स्वच्छ और सतत यात्रा मॉडल के रूप में विकसित किया जाए। “मनी बैक” योजना इस दिशा में एक गेमचेंजर साबित हो सकती है, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित करेगी।

You Might Also Like

चार साल में बदला उत्तराखंड का चेहरा, विकास की नई इबारत लिख रही धामी सरकार

अब ‘नॉलेज’ भी होगी GDP का हिस्सा!

हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर उत्साह, 54 हजार श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

गंगोत्री घाटी में हाईटेक निगरानी की तैयारी, आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट

कोटद्वार में बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक, एक सप्ताह में 150 लोग पहुंचे अस्पताल

TAGGED: and eco-friendly pilgrimage., Uttarakhand government to implement a Money Back plastic scheme for Char Dham Yatra 2026. Focus on plastic-free travel, waste management
Web Editor April 19, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एसजीआरआर विश्वविद्यालय में दो दिवसीय स्टार नाइट, प्रियंका मेहर और विशाल मिश्रा का लाइव कॉन्सर्ट
Next Article फुटबॉल खेल रहे छात्र की गर्दन में घुसा भाला, मौत 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चार साल में बदला उत्तराखंड का चेहरा, विकास की नई इबारत लिख रही धामी सरकार
उत्तराखंड May 19, 2026
अब ‘नॉलेज’ भी होगी GDP का हिस्सा!
उत्तराखंड May 19, 2026
हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर उत्साह, 54 हजार श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
उत्तराखंड May 18, 2026
गंगोत्री घाटी में हाईटेक निगरानी की तैयारी, आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट
उत्तराखंड May 18, 2026

Recent Posts

  • चार साल में बदला उत्तराखंड का चेहरा, विकास की नई इबारत लिख रही धामी सरकार
  • अब ‘नॉलेज’ भी होगी GDP का हिस्सा!
  • हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर उत्साह, 54 हजार श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
  • गंगोत्री घाटी में हाईटेक निगरानी की तैयारी, आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट
  • कोटद्वार में बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक, एक सप्ताह में 150 लोग पहुंचे अस्पताल

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,187)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,052)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,560)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,441)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,331)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?