By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कोटद्वार में बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक, एक सप्ताह में 150 लोग पहुंचे अस्पताल
Share
Notification Show More
Latest News
हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर उत्साह, 54 हजार श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
उत्तराखंड
गंगोत्री घाटी में हाईटेक निगरानी की तैयारी, आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट
उत्तराखंड
कोटद्वार में बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक, एक सप्ताह में 150 लोग पहुंचे अस्पताल
उत्तराखंड
हिमालयी वादियों में गूंजे शिवभक्ति के स्वर, श्रद्धालुओं के लिए खुले चतुर्थ केदार  के कपाट
उत्तराखंड
12वीं के छात्रों को ट्रैफिक नियम सिखाएगी देहरादून पुलिस, होगी विशेष कार्यशाला
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > कोटद्वार में बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक, एक सप्ताह में 150 लोग पहुंचे अस्पताल
उत्तराखंड

कोटद्वार में बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक, एक सप्ताह में 150 लोग पहुंचे अस्पताल

Web Editor
Last updated: 2026/05/18 at 3:36 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

 

Kotdwar,18 May2026: कोटद्वार में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्मी तेज होने के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में कुत्तों के हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। हालात ऐसे हैं कि पिछले एक सप्ताह में करीब डेढ़ सौ लोग कुत्तों के काटने के बाद अस्पताल पहुंच चुके हैं। सोमवार को ही 20 घायल एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचे, जिससे इंजेक्शन कक्ष में लंबी कतारें लग गईं।
अस्पताल पहुंचे लोगों का कहना है कि शहर के कई इलाकों में पांच से छह कुत्तों के झुंड राहगीरों और वाहन चालकों पर अचानक हमला कर रहे हैं। खासतौर पर सुनसान रास्तों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। कई बार कुत्ते चलते वाहनों के पीछे दौड़ पड़ते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। पदमपुर रोड पर कुत्तों से बचने की कोशिश में एक बाइक सवार के गिरने की घटना भी सामने आई है।
बेस अस्पताल के इंजेक्शन कक्ष प्रभारी डीएस नेगी ने बताया कि बीते दिनों से हर रोज बड़ी संख्या में लोग एआरवी लगवाने पहुंच रहे हैं। उनके अनुसार 11 मई को 32, 12 मई को 18, 13 मई को 22, 14 मई को 19, 15 मई को 11, 16 मई को 14 और 18 मई को 20 नए मरीज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में फिलहाल एंटी रैबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता है।
शहर के रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, बेस अस्पताल क्षेत्र, जीआईसी, लकड़ीपड़ाव, पदमपुर रोड और देवी रोड समेत कई इलाके आवारा कुत्तों की बढ़ती गतिविधियों के कारण संवेदनशील माने जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है।
नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि शहर में एनीमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर का निर्माण अंतिम चरण में है और इसी महीने इसे शुरू कर दिया जाएगा। यहां आवारा कुत्तों की नसबंदी और उपचार किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी क्षेत्र में कुत्तों का आतंक बढ़ रहा हो तो नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 7579476028 पर सूचना दें, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।

You Might Also Like

हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर उत्साह, 54 हजार श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

गंगोत्री घाटी में हाईटेक निगरानी की तैयारी, आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट

हिमालयी वादियों में गूंजे शिवभक्ति के स्वर, श्रद्धालुओं के लिए खुले चतुर्थ केदार  के कपाट

12वीं के छात्रों को ट्रैफिक नियम सिखाएगी देहरादून पुलिस, होगी विशेष कार्यशाला

पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ

TAGGED: 150 People Bitten in One Week, Stray Dog Attacks Rise in Kotdwar
Web Editor May 18, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हिमालयी वादियों में गूंजे शिवभक्ति के स्वर, श्रद्धालुओं के लिए खुले चतुर्थ केदार  के कपाट
Next Article गंगोत्री घाटी में हाईटेक निगरानी की तैयारी, आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर उत्साह, 54 हजार श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
उत्तराखंड May 18, 2026
गंगोत्री घाटी में हाईटेक निगरानी की तैयारी, आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट
उत्तराखंड May 18, 2026
कोटद्वार में बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक, एक सप्ताह में 150 लोग पहुंचे अस्पताल
उत्तराखंड May 18, 2026
हिमालयी वादियों में गूंजे शिवभक्ति के स्वर, श्रद्धालुओं के लिए खुले चतुर्थ केदार  के कपाट
उत्तराखंड May 18, 2026

Recent Posts

  • हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर उत्साह, 54 हजार श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
  • गंगोत्री घाटी में हाईटेक निगरानी की तैयारी, आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट
  • कोटद्वार में बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक, एक सप्ताह में 150 लोग पहुंचे अस्पताल
  • हिमालयी वादियों में गूंजे शिवभक्ति के स्वर, श्रद्धालुओं के लिए खुले चतुर्थ केदार  के कपाट
  • 12वीं के छात्रों को ट्रैफिक नियम सिखाएगी देहरादून पुलिस, होगी विशेष कार्यशाला

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,184)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,051)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,557)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,437)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,328)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?