By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अब बिना निशान होगी थायरॉयड सर्जरी, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में शुरू हुई आधुनिक सुविधा
Share
Notification Show More
Latest News
अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
उत्तराखंड
क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
उत्तराखंड
चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी
उत्तराखंड
दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग 
उत्तराखंड
उत्तरकाशी में काशी-विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनेगा
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > अब बिना निशान होगी थायरॉयड सर्जरी, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में शुरू हुई आधुनिक सुविधा
Uncategorized

अब बिना निशान होगी थायरॉयड सर्जरी, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में शुरू हुई आधुनिक सुविधा

Web Editor
Last updated: 2026/05/24 at 3:53 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Dehradun, 24 May 2026। Shri Mahant Indiresh Hospital में अब थायरॉयड मरीजों के लिए बिना निशान वाली आधुनिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध हो गई है। विश्व थायरॉयड दिवस के अवसर पर अस्पताल के विशेषज्ञों ने बताया कि नई तकनीक के जरिए अब गले पर बड़ा चीरा लगाए बिना थायरॉयड की सर्जरी की जा रही है, जिससे मरीजों को बेहतर कॉस्मेटिक परिणाम और तेजी से रिकवरी मिल रही है।
अस्पताल के कैंसर विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग ने बताया कि पहले थायरॉयड ऑपरेशन के बाद मरीजों की गर्दन पर स्थायी निशान रह जाता था, लेकिन अब “स्कारलेस थायरॉयडेक्टॉमी” और “मिनिमली इनवेसिव थायरॉयड सर्जरी” जैसी आधुनिक तकनीकों से यह समस्या काफी हद तक दूर हो गई है। इस प्रक्रिया में एंडोस्कोपिक तकनीक का उपयोग कर बिना बड़े चीरे के थायरॉयड की गांठ निकाली जाती है।
हेड-नेक ऑन्को सर्जन डॉ. पल्लवी कौल ने बताया कि अस्पताल में यह सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध है और कई मरीजों की सफल सर्जरी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि थायरॉयड की गांठ, शुरुआती थायरॉयड कैंसर और अन्य कुछ थायरॉयड रोगों में यह तकनीक सुरक्षित और प्रभावी साबित हो रही है। चयनित मरीजों में इसके बेहद अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार इस आधुनिक सर्जरी के कई फायदे हैं। इसमें कम दर्द होता है, रक्तस्राव कम होता है और मरीज जल्दी सामान्य जीवन में लौट पाता है। साथ ही अस्पताल में भर्ती रहने की अवधि भी कम हो जाती है।
डॉक्टरों ने बताया कि महिलाओं और युवाओं में थायरॉयड रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। गले में गांठ, सूजन, आवाज में बदलाव या निगलने में दिक्कत जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और विशेषज्ञ परामर्श से इन बीमारियों का सफल उपचार संभव है।
अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी ने कहा कि मरीजों को आधुनिक और सुरक्षित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल लगातार नई तकनीकों को अपनाने का कार्य कर रहा है।

You Might Also Like

450 साल बदलेगा दुनिया का नक्शा

भारी बारिश के बीच भूस्खलन का खतरा: दो दिन के लिए चारधाम यात्रा रोकी 

मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी

96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

अजबपुर कला में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, आठ बीघा भूमि पर कार्रवाई

TAGGED: Scarless Thyroid Surgery Facility Available at Shri Mahant Indiresh Hospital Dehradun
Web Editor May 24, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article घटती खेती ने बढ़ाया पलायन, पहाड़ के गांव तेजी से हो रहे खाली
Next Article ग्राम सभाओं में सरकारी भूमि की होगी जांच 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
उत्तराखंड October 9, 2026
क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
उत्तराखंड October 8, 2026
चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी
उत्तराखंड October 8, 2026
दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग 
उत्तराखंड October 8, 2026

Recent Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग 
  • उत्तरकाशी में काशी-विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनेगा

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,635)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,570)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (6,141)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,977)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,912)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?