By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: ग्राम सभाओं में सरकारी भूमि की होगी जांच 
Share
Notification Show More
Latest News
कार्तिक ने बनाया ‘नमस्ते सारथी’, धामी हुए मुरीद
उत्तराखंड
पहाड़ की तकदीर बदलेगा झंगोरा, कम बीज में दोगुना उत्पादन
उत्तराखंड
हाईवे के हादसों पर अब ‘डिजिटल ब्रेक’, स्मार्ट तकनीक से मजबूत होगी सड़क सुरक्षा
उत्तराखंड
बार-बार चुनाव से विकास प्रभावित, एक साथ चुनाव पर हो गंभीर विचार: धामी
उत्तराखंड
ग्लेशियर झीलों के लिहाज से पिथौरागढ़ सर्वाधिक संवेदनशील
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > ग्राम सभाओं में सरकारी भूमि की होगी जांच 
Uncategorized

ग्राम सभाओं में सरकारी भूमि की होगी जांच 

Web Editor
Last updated: 2026/05/26 at 5:17 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dhami Orders Probe of Encroachment on Village Sabha Lands in Uttarakhand

Dehradun, 26 May 2026। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशभर में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को और तेज करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने अब ग्राम सभाओं में मौजूद सरकारी जमीनों की भी विशेष जांच कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में सरकारी और ग्राम समाज की भूमि पर बढ़ते अवैध कब्जों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सोमवार को खटीमा स्थित निजी आवास से सभी जिलाधिकारियों के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री ने सरकारी भूमि संरक्षण से जुड़े मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन क्षेत्रों में अतिक्रमण की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, वहां अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया जाए। साथ ही राजस्व विभाग को निर्देश दिए गए कि सरकारी जमीनों की नियमित निगरानी और सत्यापन की प्रक्रिया को मजबूत बनाया जाए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि ग्राम सभाओं की भूमि ग्रामीण विकास और सार्वजनिक उपयोग से जुड़ी होती है। ऐसे में इन जमीनों पर कब्जे से विकास कार्य प्रभावित होते हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत स्तर पर सरकारी भूमि का रिकॉर्ड अपडेट किया जाए और संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर विशेष अभियान चलाया जाए।
बैठक में प्रदेश में लागू भू कानून के उल्लंघन के मामलों की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमों के विपरीत खरीदी गई जमीनों की त्वरित जांच कर सुनवाई पूरी की जाए। यदि किसी प्रकरण में भू कानून का उल्लंघन प्रमाणित होता है तो संबंधित भूमि को राज्य सरकार में निहित करने की कार्रवाई तत्काल की जाए।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने शत्रु संपत्तियों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने और वक्फ संपत्तियों के रिकॉर्ड की नियमित जांच करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि उम्मीद पोर्टल पर दर्ज वक्फ संपत्तियों की समय-समय पर समीक्षा की जाए ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी जवाबदेही तय की जाएगी।

You Might Also Like

भारी बारिश के बीच भूस्खलन का खतरा: दो दिन के लिए चारधाम यात्रा रोकी 

मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी

96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

अजबपुर कला में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, आठ बीघा भूमि पर कार्रवाई

अब बिना निशान होगी थायरॉयड सर्जरी, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में शुरू हुई आधुनिक सुविधा

TAGGED: Dhami Orders Probe of Encroachment on Village Sabha Lands in Uttarakhand
Web Editor May 26, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अब बिना निशान होगी थायरॉयड सर्जरी, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में शुरू हुई आधुनिक सुविधा
Next Article अजबपुर कला में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, आठ बीघा भूमि पर कार्रवाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कार्तिक ने बनाया ‘नमस्ते सारथी’, धामी हुए मुरीद
उत्तराखंड August 24, 2026
पहाड़ की तकदीर बदलेगा झंगोरा, कम बीज में दोगुना उत्पादन
उत्तराखंड August 23, 2026
हाईवे के हादसों पर अब ‘डिजिटल ब्रेक’, स्मार्ट तकनीक से मजबूत होगी सड़क सुरक्षा
उत्तराखंड August 23, 2026
बार-बार चुनाव से विकास प्रभावित, एक साथ चुनाव पर हो गंभीर विचार: धामी
उत्तराखंड August 23, 2026

Recent Posts

  • कार्तिक ने बनाया ‘नमस्ते सारथी’, धामी हुए मुरीद
  • पहाड़ की तकदीर बदलेगा झंगोरा, कम बीज में दोगुना उत्पादन
  • हाईवे के हादसों पर अब ‘डिजिटल ब्रेक’, स्मार्ट तकनीक से मजबूत होगी सड़क सुरक्षा
  • बार-बार चुनाव से विकास प्रभावित, एक साथ चुनाव पर हो गंभीर विचार: धामी
  • ग्लेशियर झीलों के लिहाज से पिथौरागढ़ सर्वाधिक संवेदनशील

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,040)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,913)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,422)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,317)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,107)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?