By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मदरसों में आधुनिक शिक्षा का दौर शुरू, हर बच्चे को मिलेगा समान अवसर : धामी
Share
Notification Show More
Latest News
मदरसों में आधुनिक शिक्षा का दौर शुरू, हर बच्चे को मिलेगा समान अवसर : धामी
उत्तराखंड
मोबाइल नंबर नही दिखेगा, वॉट्सएप पर यूजरनेम से होगी पहचान
उत्तराखंड
जल्द जारी होगी हिमालयी ग्लेशियरों की हेल्थ रिपोर्ट
उत्तराखंड
सात दिन की देरी के बाद उत्तराखंड पहुंचा मानसून
उत्तराखंड
उत्तराखंड में छह माह में 33 बार कांपी धरती, अप्रैल में सबसे ज्यादा महसूस हुए झटके
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मदरसों में आधुनिक शिक्षा का दौर शुरू, हर बच्चे को मिलेगा समान अवसर : धामी
उत्तराखंड

मदरसों में आधुनिक शिक्षा का दौर शुरू, हर बच्चे को मिलेगा समान अवसर : धामी

Web Editor
Last updated: 2026/07/01 at 12:51 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

 

Dehradun, 01 July 2026। उत्तराखण्ड में मदरसों और अन्य अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी समुदाय की परंपराओं को बदलना नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे को आधुनिक शिक्षा, तकनीक और कौशल से जोड़कर उसके भविष्य को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि राज्य में मदरसा बोर्ड को समाप्त कर 1 जुलाई 2026 से नई व्यवस्था लागू कर दी गई है, जिससे सभी अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों के बच्चों को समान शैक्षणिक अवसर मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मान्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए तथा विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की पुस्तकें भी भेंट कीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को सशक्त, आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इसलिए सरकार चाहती है कि धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ विज्ञान, गणित, कंप्यूटर, डिजिटल तकनीक और कौशल विकास जैसे आधुनिक विषयों तक भी बच्चों की समान पहुंच सुनिश्चित हो।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्तमान समय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), मशीन लर्निंग, डिजिटल तकनीक और नवाचार का है। ऐसे में उत्तराखण्ड का कोई भी बच्चा भविष्य की प्रतिस्पर्धा से पीछे न रहे, इसके लिए शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और रोजगारोन्मुख शिक्षा व्यवस्था विकसित कर रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण केवल शिक्षण संस्थानों को मान्यता देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शिक्षक प्रशिक्षण, गुणवत्ता सुधार, पारदर्शी व्यवस्था और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन का भी प्रमुख माध्यम बनेगा। नई व्यवस्था के तहत पहले जिन वर्गों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया, उन्हें भी अब बराबरी के अवसर उपलब्ध होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मान्यता प्राप्त करने वाले संस्थान केवल प्रमाण पत्र नहीं ले रहे हैं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में नई सोच और नई व्यवस्था के सहभागी बन रहे हैं। इन संस्थानों की जिम्मेदारी होगी कि वे ऐसे विद्यार्थियों का निर्माण करें जो ज्ञानवान, संस्कारित, संवेदनशील और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित हों।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक उमेश शर्मा काउ, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह सहित विभिन्न अल्पसंख्यक समुदायों के धर्मगुरु, शिक्षाविद और शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मोबाइल नंबर नही दिखेगा, वॉट्सएप पर यूजरनेम से होगी पहचान

जल्द जारी होगी हिमालयी ग्लेशियरों की हेल्थ रिपोर्ट

सात दिन की देरी के बाद उत्तराखंड पहुंचा मानसून

उत्तराखंड में छह माह में 33 बार कांपी धरती, अप्रैल में सबसे ज्यादा महसूस हुए झटके

15 किलो वजनी विशाल ट्यूमर बना जान का खतरा, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर लौटाई नई ज़िंदगी

TAGGED: Modern Education Begins in Uttarakhand Madrasas, Says CM Dhami
Web Editor July 1, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मोबाइल नंबर नही दिखेगा, वॉट्सएप पर यूजरनेम से होगी पहचान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मदरसों में आधुनिक शिक्षा का दौर शुरू, हर बच्चे को मिलेगा समान अवसर : धामी
उत्तराखंड July 1, 2026
मोबाइल नंबर नही दिखेगा, वॉट्सएप पर यूजरनेम से होगी पहचान
उत्तराखंड July 1, 2026
जल्द जारी होगी हिमालयी ग्लेशियरों की हेल्थ रिपोर्ट
उत्तराखंड June 30, 2026
सात दिन की देरी के बाद उत्तराखंड पहुंचा मानसून
उत्तराखंड June 30, 2026

Recent Posts

  • मदरसों में आधुनिक शिक्षा का दौर शुरू, हर बच्चे को मिलेगा समान अवसर : धामी
  • मोबाइल नंबर नही दिखेगा, वॉट्सएप पर यूजरनेम से होगी पहचान
  • जल्द जारी होगी हिमालयी ग्लेशियरों की हेल्थ रिपोर्ट
  • सात दिन की देरी के बाद उत्तराखंड पहुंचा मानसून
  • उत्तराखंड में छह माह में 33 बार कांपी धरती, अप्रैल में सबसे ज्यादा महसूस हुए झटके

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,293)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,154)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,645)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,579)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,408)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?