By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पेंशन से मजबूत हुआ सामाजिक सुरक्षा का भरोसा, 9.87 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 146 करोड़
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तरकाशी में काशी-विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनेगा
उत्तराखंड
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आज से विशेष अभियान
उत्तराखंड
उत्तराखंड में हर माह नौ तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा सायरन
उत्तराखंड
300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत
उत्तराखंड
200 विद्यालयों में बनेंगी आधुनिक प्रयोगशालाएं: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > पेंशन से मजबूत हुआ सामाजिक सुरक्षा का भरोसा, 9.87 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 146 करोड़
उत्तराखंड

पेंशन से मजबूत हुआ सामाजिक सुरक्षा का भरोसा, 9.87 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 146 करोड़

Web Editor
Last updated: 2026/08/08 at 5:02 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 08 August। उत्तराखंड सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के जरिए प्रदेश के लाखों लोगों को राहत पहुंचाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9,87,017 लाभार्थियों को जुलाई 2026 की पेंशन राशि का भुगतान किया। डीबीटी के माध्यम से कुल 146 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। सरकार बुजुर्गों, विधवा महिलाओं, दिव्यांगजनों और अन्य जरूरतमंद लोगों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए लगातार काम कर रही है। पेंशन राशि सीधे बैंक खातों में भेजने से व्यवस्था में पारदर्शिता आई है और पात्र लोगों को सरकारी लाभ के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। कमजोर वर्ग को सरकार अपने परिवार का हिस्सा मानती है। बुजुर्ग माता-पिता, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को अपने अधिकार के लिए परेशानी न हो, इसके लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को समय पर सम्मान के साथ उसका हक मिलना सरकार की प्राथमिकता है।
धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना से आगे बढ़ रही है। प्रदेश का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब प्रत्येक वर्ग को सामाजिक सुरक्षा के साथ विकास का लाभ मिले।
समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने बताया कि जुलाई की पेंशन किश्त के तहत 9,87,017 लाभार्थियों को भुगतान किया गया है। इनमें ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएएसपी) के करीब 2.15 लाख पेंशनर भी शामिल हैं। इन लाभार्थियों को वर्तमान में एसएनए स्पर्श प्रणाली के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है।
वृद्धावस्था पेंशन में सबसे अधिक लाभार्थी
वृद्धावस्था पेंशन के 6,15,628 लाभार्थियों को 1,500 रुपये प्रतिमाह की दर से 92.34 करोड़ रुपये दिए गए। वहीं विधवा पेंशन के 2,36,983 लाभार्थियों को 35.54 करोड़ और दिव्यांग पेंशन के 89,128 लाभार्थियों को 13.36 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई।
27 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को किसान पेंशन
किसान पेंशन के 27,288 लाभार्थियों को 3.20 करोड़ रुपये मिले। इसके अलावा परित्यक्ता पेंशन के 8,284 लाभार्थियों को करीब 99.40 लाख, भरण-पोषण अनुदान के 7,383 लाभार्थियों को 51.68 लाख, तीलू रौतेली पेंशन के 2,196 लाभार्थियों को 26.35 लाख और बौना पेंशन के 127 लाभार्थियों को 1.52 लाख रुपये वितरित किए गए।

You Might Also Like

उत्तरकाशी में काशी-विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनेगा

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आज से विशेष अभियान

उत्तराखंड में हर माह नौ तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा सायरन

300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत

200 विद्यालयों में बनेंगी आधुनिक प्रयोगशालाएं: धामी

TAGGED: Uttarakhand Pension: ₹146 Crore Transferred to 9.87 Lakh Beneficiaries
Web Editor August 8, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड में होगा  20 नई चोटियों का पर्यावरणीय ऑडिट
Next Article नकली डेयरी उत्पादों पर उत्तराखंड में पूरी तरह प्रतिबंध, पनीर-घी के नाम पर नहीं चलेगा खेल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तरकाशी में काशी-विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनेगा
उत्तराखंड October 7, 2026
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आज से विशेष अभियान
उत्तराखंड October 7, 2026
उत्तराखंड में हर माह नौ तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा सायरन
उत्तराखंड October 7, 2026
300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत
उत्तराखंड October 6, 2026

Recent Posts

  • उत्तरकाशी में काशी-विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनेगा
  • मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आज से विशेष अभियान
  • उत्तराखंड में हर माह नौ तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा सायरन
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत
  • 200 विद्यालयों में बनेंगी आधुनिक प्रयोगशालाएं: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,582)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,512)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (6,075)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,913)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,845)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?